Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

कहीं आप भी तो नही कर रहे यह गलती, टिहरी में 3 वाहन सीज।

निजी वाहनों के व्यवसायिक प्रयोग पर 03 वाहन सीज*

प्रभारी जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल के निर्देशानुसार चारधाम यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु आज परिवहन विभाग टिहरी द्वारा भद्रकाली, एनएच-34 पर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान निजी वाहनों का व्यवसायिक उपयोग करते पाए जाने पर 03 वाहनों को सीज किया गया।

इसके अतिरिक्त विभिन्न मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन में कुल 10 चालान किए गए।

परिवहन विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अवैध संचालन पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है।

प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान सहायक प्रवर्तन निरीक्षक अनंतराम रावत, परिवहन आरक्षी रोहन एवं विपिन उपस्थित रहे।

एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येंद्र राज ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि निजी वाहनों का व्यवसायिक प्रयोग कदापि न करें तथा यात्रा के दौरान केवल अधिकृत सार्वजनिक सेवा वाहनों का ही उपयोग करें, जिससे यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनी रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-काॅर्बेट जिप्सी चालकों के घरने को समर्थन देने रामनगर पहुंचे कांग्रेस वरिष्ठ नेता,प्रदेश महासचिव कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ घनानंद शर्मा

khabargangakinareki

Himachal Pradesh ने सभी राज्य उत्पादों के लिए एकीकृत ब्रांड नाम के रूप में ‘Home of Himachal’ का अनावरण किया”

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-सरोवर नगरी में कोहरे के साथ मूसलाधार बारिश का क्रम जारी दो ग्रामीण मार्ग बंद।

khabargangakinareki

Leave a Comment