Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिक

जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी गांवों में तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश।

*जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी गांवों में तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश*

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद के समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी (ईओ) उपस्थित रहे। बैठक में 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक संचालित होने वाली भवन गणना एवं सूचीकरण (एचएलबी) कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में कुल 2184 एचएलबी निर्धारित हैं, जिनमें से 824 में कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा 204 एचएलबी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वहीं 156 गांवों के एचएलबी में अब तक कार्य प्रारंभ नहीं होने पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कल तक सभी गांवों में कार्य प्रारंभ सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनगणना कार्य को पूर्ण कर फ्रीज़ करने से पूर्व प्रत्येक प्रविष्टि का भलीभांति परीक्षण किया जाए।
वहीं उन्होंने सुपरवाइजरों को भी निर्देश दिए कि वे फ्रीज़ करने से पहले समस्त विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्य में ढिलाई बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही सभी अधिकारियों को सतत निगरानी बनाए रखने एवं कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

Related posts

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जनपद क्षेत्रान्तर्गत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में कक्षा-6 में प्रवेश हेतु चयन प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जनवरी 25 की इस तारिख को, जाने आवेदन से संबंधी अन्य बातें।।

khabargangakinareki

बड़ी जदोजहद के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा की दीपा व कांग्रेस की देवकी बिष्ट बनी उपाध्यक्ष। जलूस पर रोक। जिला पंचायत अधिवक्ता ने अपने पद से दिया त्याग पत्र।

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश के खाते में एक और उपलब्धि – दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आया निदेशक का नाम – केलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जारी की सूची।

khabargangakinareki

Leave a Comment