Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

नरेंद्रनगर के जाजल क्षेत्र में होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

नरेंद्रनगर के जाजल क्षेत्र में होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित*

दिनांक 20 मई 2026 को जनपद टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा ओडाड़ा में होम्योपैथी विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का संचालन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. बेला महार शाह, डॉ. डिंपल रावत एवं फार्मेसी अधिकारी महेश बडोनी द्वारा किया गया।

प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 56 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें अधिकांश महिलाएं शामिल रहीं।
विभिन्न प्रकार की बीमारियों का गुणवत्तापूर्ण परीक्षण कर आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया।

शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों को योग, साफ-सफाई, स्वस्थ जीवनशैली एवं नियमित औषधि सेवन के संबंध में भी जागरूक किया गया।

ग्रामीणों द्वारा शिविर के प्रति उत्साह एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की गई तथा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की मांग की गई।

कार्यक्रम में बुद्धी प्रकाश, श्वेता नेगी सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा बताया गया कि जनहित को देखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
 

Related posts

टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर 28वें दिन भी धरना जारी क्रमिक अनशन का 13वां दिन, राकेश राणा बोले—अब आश्वासन नहीं, निर्माण की स्पष्ट घोषणा चाहिए।

khabargangakinareki

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र,निष्पक्ष, समयबद्ध तथा पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, को चौथे दिन सरगम सिनेमा हॉल एव एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में प्रशिक्षण दिया गया

khabargangakinareki

होली पर मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्टिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध।

khabargangakinareki

Leave a Comment