Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

स्टाम्प शुल्क के चार मामलों में एडीएम न्यायालय की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये की शास्ति अधिरोपित।

स्टाम्प शुल्क के चार मामलों में एडीएम न्यायालय की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये की शास्ति अधिरोपित*

अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल शैलेंद्र सिंह नेगी के न्यायालय में गतिमान स्टाम्प वादों में त्वरित सुनवाई करते हुए स्टाम्प शुल्क कमी के 04 मामलों का निस्तारण किया गया। जांच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित पक्षकारों द्वारा संपत्तियों के वास्तविक स्वरूप एवं विवरण को छुपाकर स्टाम्प शुल्क की अपवंचना की गई थी।

न्यायालय द्वारा संबंधित विपक्षीगणों पर कमी स्टाम्प शुल्क के अतिरिक्त अर्थदण्ड तथा विलेख निष्पादन की तिथि से निर्णय की तिथि तक 1.5 प्रतिशत प्रतिमाह की दर से शास्ति अधिरोपित की गई।

मामलों का विवरण निम्नवत है—
राज्य बनाम विनोद रावत, निवासी कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल द्वारा कीर्तिनगर में निर्मित चार मंजिला होम स्टे भवन का वास्तविक क्षेत्रफल कम दर्शाकर स्टाम्प शुल्क की अपवंचना की गई। मामले में न्यायालय द्वारा ₹10,65,533 की शास्ति अधिरोपित की गई।

राज्य बनाम जितेन्द्र सिंह पंवार, निवासी ऋषिकेश द्वारा तहसील नरेन्द्रनगर स्थित संपत्ति को विलेख पंजीकरण के समय आवासीय दर्शाया गया, जबकि जांच में उक्त संपत्ति व्यवसायिक पाई गई। स्टाम्प शुल्क अपवंचना के इस मामले में ₹34,94,910 की शास्ति अधिरोपित की गई।

राज्य बनाम मंजुल अग्रवाल, लखनऊ द्वारा तहसील टिहरी स्थित संपत्ति के विक्रय विलेख में सड़क से दूरी 51 से 200 मीटर दर्शाकर स्टाम्प शुल्क की अपवंचना की गई। इस प्रकरण में ₹1,19,050 की शास्ति अधिरोपित की गई।

राज्य बनाम नितिन अग्रवाल, निवासी लखनऊ द्वारा तहसील टिहरी स्थित संपत्ति को क्रय के समय आवासीय दर्शाया गया, जबकि जांच में संपत्ति व्यवसायिक पाई गई। मामले में ₹25,28,143 की शास्ति अधिरोपित की गई।

अपर जिलाधिकारी न्यायालय द्वारा स्पष्ट किया गया कि राजस्व हितों की रक्षा हेतु स्टाम्प शुल्क अपवंचना के मामलों में सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।।

Related posts

फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव, की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स, कोविड-19 एवं रक्तसमूह से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्नों पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ।

khabargangakinareki

सेतु आयोग का खाद्य प्रसंस्करण, उत्पादन की सप्लाई चैन, पर्वतीय क्षेत्रों में आजीविका के साधन बढ़ाकर अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान रहेगा-उपाध्याक्ष सेतु आयोग, उत्तराखण्ड

khabargangakinareki

सुद्धोवाला देहरादून जेल मे निरूद्ध संगठित_अपराधियो पर टिहरी पुलिस का शिकंजा व हत्या की घटना मे शामिल मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार. डीजीपी उत्तराखंड द्वारा शानदार काम करने वाली टिहरी पुलिस को दिया 50000( पचास हजार) रुपए_का नगद_ईनाम।

khabargangakinareki

Leave a Comment