Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण*

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने आज सोमवार को नई टिेहरी में स्थापित वेयरहाउस में रखें ईवीएम एवं वीवीपैट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस से संबंधित व्यवस्थाओं तथा मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड के रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने एफएलसी हॉल, डबल लॉक सिस्टम सहित वेयरहाउस के विभिन्न ब्लॉकों का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चल रहे आवश्यक मरम्मत का कार्य गुणवत्ता पूर्वक हो, ताकि सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, बीजेपी प्रतिनिधि रामलाल नौटियाल, कांग्रेस प्रतिनिधि गबर सिंह, मनीष पंत, निर्वाचन से जवाहर सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विशाल चौहान आदि संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-महिलाओं को सशक्त करना ही सरकार की प्राथमिकता , ज्योति शाह।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-भीमताल ढुगशिल की पहाड़ी हर साल धीरे-धीरे भूस्खलन की चपेट में, जल विज्ञान संस्थान एवं भूगर्भीय संस्थान टीम से समाज सेवी बृजवासी ने की इस पहाड़ी का अध्ययन कराने की मांग ।

khabargangakinareki

अपर ढालवाला के वॉर्ड नंबर 11 में शनिवार को हुई अतिवृष्टि से आपदा क्षति का जायजा लेने पहुंचे एससी सिंचाई।

Leave a Comment