Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा कार्यालय अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बोराडी टिहरी का प्रातः 10:15 बजे किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा कार्यालय अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बोराडी टिहरी का प्रातः 10:15 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में पाया गया कि कुछ कार्मिक निरीक्षण के समय तक कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए थे। विलंब से कार्यालय आने वाले एवं अनुपस्थिति कार्मिकों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कार्यालय में फील्ड कार्मिकों की उपस्थिति तथा भ्रमण विवरण नहीं पाया गया तथा कार्यालय में पुराने दस्तावेजों एवं अभिलेखों का रखरखाव उचित रूप से नहीं किया जा रहा है तथा सफाई व्यवस्था भी उचित नहीं पाई गई है । अधिकांश दस्तावेज धूल से सने हुए पाए गए। इस संबंध में अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि एक सप्ताह के अंतर्गत समस्त अभिलेखों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय की सभी पटलों के साथ ही निर्माण अधीन भवन काफी निरीक्षण किया गया तथा गुणवत्ता के साथ समय अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल
[7/17, 3:57 PM] Jila Soochna Adhikari BHAJNI DEVI: प्रेस नोट: 04
टिहरी गढ़वाल, 17 जुलाई 2026 (सू.वि.)

*मेरा युवा भारत के वार्षिक कार्ययोजना को लेकर बैठक आयोजित*

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को मेरा युवा भारत (MY Bharat) के वार्षिक कार्ययोजना के संबंध में बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में जिला युवा अधिकारी आशीष पंत ने माई भारत की वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि अब तक देशभर में 2.2 करोड़ से अधिक युवा माई भारत प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत हो चुके हैं तथा 3.5 लाख से अधिक यूथ क्लब देशभर में गठित किए जा चुके हैं।

उन्होंने माई भारत के तीन प्रमुख स्तंभों—रचनात्मक सहभागिता, युवा-नेतृत्व आधारित जनजागरूकता एवं प्रसार तथा निर्णय निर्माण—की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, मार्गदर्शन (मेंटरशिप) तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

बैठक में माई भारत पोर्टल एवं ऐप के विभिन्न फीचर्स के साथ-साथ विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट, विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम, बजट क्वेस्ट, माई भारत इंटर्नशिप प्रोग्राम तथा यंग लीडर्स डायलॉग सहित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि माई भारत प्लेटफॉर्म पर 15 से 29 वर्ष के युवा (युवक–युवती) पंजीकरण करा सकते है तथा आगामी मेगा आयोजनों में युवाओं की सहभागिता कैसे सुनिश्चित की जाएगी।

जिला युवा अधिकारी ने अवगत कराया कि 23 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक नशा मुक्त अभियान संचालित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक माई भारत पंजीकरण अभियान पहले से संचालित है, जिसके माध्यम से अधिकाधिक युवाओं को प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने निर्देश दिए कि माई भारत की वार्षिक कार्ययोजना का विस्तृत कैलेंडर तैयार कर सभी शिक्षण संस्थानों एवं संबंधित विभागों को उपलब्ध कराया जाए, ताकि कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके। उन्होंने माई भारत के प्रचार हेतु एक संक्षिप्त वीडियो तैयार कर प्रतिभागियों तक साझा करने तथा उसमें संपर्क विवरण भी शामिल करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा विभागीय गतिविधियों को नियमित रूप से माई भारत ऐप पर अपलोड करें।

बैठक में शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान, समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा, लीड बैंक मैनेजर मनीष मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Related posts

सी०एस०ए ट्रेनिंग के साथ ही एसएचजी महिलाओं ने किया योगाभ्यास।

khabargangakinareki

Kainchi Dham के भक्तों के लिए यातायात समस्याओं को कम करने के लिए bypass निर्माण के लिए ₹12.14 करोड़ स्वीकृत

khabargangakinareki

USDMA के तत्वावधान में रेड क्रॉस सोसाईटी टिहरी द्वारा आयोजित आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार पर चार दिवशीय ट्रेनिग कार्यक्रम का शुभारम्भ ।

khabargangakinareki

Leave a Comment