Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवर

न्यूली लिफ्ट सिंचाई योजना: बंजर खेतों में लौटी हरियाली, किसानों के जीवन में आई खुशहाली।

*सफलता की कहानी*

*न्यूली लिफ्ट सिंचाई योजना: बंजर खेतों में लौटी हरियाली, किसानों के जीवन में आई खुशहाली*

*जब खेतों तक पानी पहुँचता है, तब केवल फसलें ही नहीं, बल्कि किसानों की उम्मीदें भी हरी-भरी हो जाती हैं*

जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम न्यूली और सेमी सेमला के किसानों के लिए न्यूली लिफ्ट सिंचाई योजना किसी वरदान से कम नहीं साबित हुई है।

सिंचाई विभाग के लघु डाल खंड, उत्तरकाशी द्वारा चन्द्रभागा गाड़ से लगभग 500 मीटर की ऊँचाई तक पानी लिफ्ट कर खेतों तक पहुँचाने की इस महत्वाकांक्षी योजना ने वर्षों से पानी की कमी से जूझ रहे किसानों के जीवन में नई उम्मीद का संचार किया है।

पहले इस क्षेत्र के अधिकांश खेत सिंचाई के अभाव में बंजर पड़े रहते थे। किसान केवल वर्षा पर निर्भर थे, जिससे उत्पादन कम होता था और कई परिवारों को रोजगार की तलाश में पलायन करना पड़ता था। खेती से होने वाली आय सीमित होने के कारण ग्रामीणों के सामने आर्थिक चुनौतियाँ बनी रहती थीं।

₹331.43 लाख की लागत से नाबार्ड (RIDF-28) के अंतर्गत निर्मित इस योजना ने क्षेत्र में कृषि विकास की नई राह खोली है। अब न्यूली एवं सेमी सेमला के खेतों तक नियमित सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने से किसानों ने वर्षों से खाली पड़े खेतों को दोबारा तैयार कर खेती शुरू कर दी है।

सिंचाई सुविधा मिलने के बाद किसानों ने पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक एवं नकदी फसलों को भी अपनाना शुरू किया है। आज क्षेत्र में सब्जियों, औषधीय पौधों तथा अन्य लाभकारी फसलों की खेती की जा रही है, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

ग्रामवासियों का कहना है कि इस योजना ने उनके जीवन में नई आशा का संचार किया है। अब खेती लाभ का सौदा बन रही है और युवा भी खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इससे पलायन की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद जगी है।

न्यूली लिफ्ट सिंचाई योजना केवल एक सिंचाई परियोजना नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, कृषि समृद्धि और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई है। यह योजना सिद्ध करती है कि यदि किसानों को समय पर सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाए, तो वे अपने परिश्रम से बंजर भूमि को भी हरियाली में बदल सकते हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। न्यूली लिफ्ट सिंचाई योजना जैसी जनकल्याणकारी परियोजनाएँ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिख रही हैं। इसके लिए क्षेत्र के किसान एवं ग्रामीण मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी तथा राज्य सरकार का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं। यह योजना किसानों के जीवन में समृद्धि, आत्मनिर्भरता और खुशहाली का नया अध्याय लिख रही है।

Related posts

यहाँ आयोजित परफॉर्मेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी (एचपीएलसी) प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतिभागियों को बायोमेडिकल रिसर्च, क्लीनिकल डायग्नोस्टिक्स और व्यक्तिगत दवा विकास में एचपीएलसी तकनीक की उन्नत उपयोगिता से परिचित कराया गया।

khabargangakinareki

Uttarkashi Tunnel Collapse: ऑगर मशीन के सामने अड़चन, रुका ऑपरेशन, CM Dhami ने PM Modi को दिया update

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:- ऋषिकेश के ट्रॉमा विभाग के हेल्प लाइन नम्बर पर अब विभाग में बेड की उपलब्धता की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी। विभाग का यह नम्बर सप्ताह के सभी दिनों में 24 घन्टे कार्य करेगा।

khabargangakinareki

Leave a Comment