Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण आयोजित।

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण आयोजित*

जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र 14-धनोल्टी की तहसील कंडीसौड़ में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत नोटिस निर्गत करने, नोटिस वितरण, सुनवाई प्रक्रिया एवं निर्वाचन सामग्री वितरण से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को द्वितीय चरण की कार्यवाही समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपादित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें नोटिसों के सही वितरण, सुनवाई की प्रक्रिया तथा आवश्यक अभिलेखों एवं निर्वाचन सामग्री के सुव्यवस्थित वितरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य में नियुक्त कार्मिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक कार्य को गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष ग्रामीण अभियत्रण सेवा परिषद उत्तराखण्ड जोत सिंह बिष्ट, DLMT लक्ष्मी यादव,
AAERO राजकुमार शर्मा नायब तहसीलदार, बीडीओ स्नेह नेगी आदि संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

यहाँ देवभूमि ढोल सागर कलामंच ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर जिला मुख्यालय में रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन। –

khabargangakinareki

जिला स्तरीय रबी कृषक महोत्सव 2023 कार्यक्रम का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा किया गया शुभारम्भ।

khabargangakinareki

जनता मिलन कार्यक्रम में 58 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज, अधिकांश का मौके पर समाधान शेष निस्तारण हेतु विभागों को प्रेषित।

khabargangakinareki

Leave a Comment