Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के जिला स्तरीय चयन ट्रायल अग्रिम आदेशों तक स्थगित।

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के जिला स्तरीय चयन ट्रायल अग्रिम आदेशों तक स्थगित।

जिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल में आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय चयन ट्रायल एवं प्रतियोगिताओं को मौसम के दृष्टिगत अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

जनपद टिहरी गढ़वाल में वर्ष 2026-27 के लिए योजना के तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 300 उदीयमान खिलाड़ियों (150 बालक एवं 150 बालिकाएं) के चयन हेतु 29 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में जिला स्तरीय चयन ट्रायल प्रस्तावित थे। चयनित खिलाड़ियों को ₹1500 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जानी है।

29 जुलाई 2026 को 8-9 वर्ष एवं 9-10 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों के चयन ट्रायल निर्धारित थे। किंतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनपद में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, गर्जन एवं आकाशीय बिजली की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट) जारी किए जाने तथा समस्त शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किए जाने के कारण उस दिन प्रस्तावित प्रतियोगितियां स्थगित कर दी गई थीं।

मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के सभी जिला स्तरीय चयन ट्रायल एवं प्रतियोगिताओं को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है।

जिला प्रशासन ने बताया है कि चयन ट्रायल एवं प्रतियोगिताओं की नई तिथियों की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।

Related posts

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सेमिनार में स्कूल पूर्व शिक्षा एवं बाल विकास गतिविधियों पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श।

khabargangakinareki

Mamata Banerjee का गृह मंत्री शाह को पत्र; IPC की प्रामाणिकता और कानून में बदलाव पर कही गईं अहम बातें

khabargangakinareki

 जिला कांग्रेस कार्यालय में नव निर्वाचित जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल के माननीय उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला की पहली प्रेस वार्ता ।

khabargangakinareki

Leave a Comment