Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking NewsUncategorizedअपराधअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलचमोलीचम्पावतटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालपिथोरागढ़पौड़ी गढ़वालीबागेश्वरयू एस नगरराजनीतिकराष्ट्रीयरुद्रप्रयागविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्यहरिद्वार

Harbans Kapoor Death: जीवनभर लैंब्रेटा स्कूटर में चलते रहे कपूर, आखिरी सफर पर निकले तो हर आंख हुई नम, तस्वीरें

– फोटो : अमर उजाला

आठ बार के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर का सोमवार तड़के निधन हो गया। अपने इंदिरा नगर, सीमा द्वार स्थित घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली। सुबह उन्हें नींद से जगाने का प्रयास किया गया तो उनके प्राण त्यागने का पता चला। उनके पार्थिव शरीर को बलबीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के दर्शन के लिए रखा गया। बाद में लक्खीबाग श्मशान में पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। 

Harbans Kapoor Death: हरबंस कपूर के नाम है लगातार एक ही क्षेत्र से आठ बार विधायक रहने का रिकॉर्ड, पढ़ें उनके जीवन की खास बातें

उनकी बहू पूर्णिमा कपूर ने बताया कि रात को वह दो शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौटे थे। उसके बाद वह अपने कमरे में आकर सो गए। उनकी पत्नी सविता कपूर भी उसी कमरे में सोई थीं। अक्सर सुबह उठने वाले कपूर जब काफी देर तक नहीं उठे तो परिवारजनों ने उनको देखा। उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था।

परिजनों ने तुरंत पारिवारिक डॉक्टर को फोन कर घर बुलाया। जांच के बाद डॉक्टर ने सुबह करीब साढ़े छह बजे उनके निधन की पुष्टि की। उनके बेटे अमित कपूर ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से वह कह रहे थे कि उनकी छाती में भारीपन है। छह साल पहले मेदांता में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।

– फोटो : अमर उजाला

निधन की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और भाजपा कार्यकर्ताओं के उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

– फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी।
 

– फोटो : अमर उजाला

बाद में काफी देर तक उनके पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय में रखा गया, जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

– फोटो : अमर उजाला

विधायक हरबंस कपूर अपने लैंब्रेटा स्कूटर से ही आवाजाही किया करते थे। यह स्कूटर उनकी पहचान बन चुका था। आसपास के ज्यादातर लोग इस स्कूटर को अच्छी तरह जानते हैं।
 

Related posts

विधायक एवं जिलाधिकारी ने थत्यूड़ में नव निर्मित पुस्तकालय का किया उद्घाटन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी किया निरीक्षण।

khabargangakinareki

Uttarakhand Nikay Chunav 2024: नगर पंचायत प्रेसिडेंट के पदों पर OBC को मिलेगा अधिकतम आरक्षण , इस तारीख को जारी हो सकती है अधिसूचना

khabar1239

Uttarakhand के मुख्यमंत्री Dhami ने Ayodhya में राज्य अतिथि गृह की योजना को मंजूरी दी, Uttar Pradesh सरकार से भूमि आवंटन का अनुरोध किया।

khabargangakinareki

Leave a Comment