Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsदेहरादूनराजनीतिक

बड़ी खबर:-आप के जिलाध्यक्ष राठौर समर्थकों सहित यूकेडी में शामिल

आप के जिलाध्यक्ष राठौर समर्थकों सहित यूकेडी में शामिल

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष तथा स्पोर्ट्समैन रिंकू राठौर अपने समर्थकों सहित उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल हो गए हैं। रिंकू राठौर ने आम आदमी पार्टी पर उत्तराखंड मूल के लोगों के साथ टिकट देने में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड विरोधी मानसिकता से आहत होकर आम आदमी पार्टी को छोड़कर उत्तराखंड क्रांति दल ज्वाइन किया है।

रिंकू राठौर के साथ सुखविंदर सिंह सैनी, यशपाल सिंह, कुलदीप प्रजापति, शिवम रतूडी और प्रकाश रतूड़ी आदि कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड क्रांति दल का दामन थामा।

इस दौरान पार्टी में शामिल सदस्यों का माल्यार्पण करके और मिष्ठान वितरण करके स्वागत किया गया।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि स्पोर्ट्स मैन रिंकू राठौर और उनकी टीम के उत्तराखंड क्रांति दल ज्वाइन करने के बाद न सिर्फ उत्तराखंड क्रांति दल की ताकत बढ़ेगी बल्कि डोईवाला मे जनता के संघर्ष को भी बल मिलेगा।

यूकेडी जिला अध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि रिंकू राठौर के आने से खेल तथा स्पोर्ट्स जगत की लोगों को उनका हक मिल सकेगा और उनके हक की लड़ाई तेज की जा सकेगी।

आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया और उत्तराखंड क्रांति दल के बैनर तले ऐलान किया कि वह उत्तराखंड क्रांति दल को अपना समर्थन देते हैं।

इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष संजय डोभाल, सुरेंद्र चौहान, दिनेश सेमवाल, पेशकार, ज्योति गुसाईं, रमेश तोपवाल आदि दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियो और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ली वर्चुअली बैठक,

khabargangakinareki

जिलाधिकारी टिहरी ने ली वन भूमि हस्तान्तरण की बैठक।”

khabargangakinareki

Gujarat Board Class 10th Result 2024: GSEB ने जारी किया रिजल्ट, यहां से चेक करें अपना रिजल्ट

khabar1239

Leave a Comment