Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआध्यात्मिक

पूर्व ब्लाक प्रमुख गंगा पंचोली ने ग्रामीणों के साथ खेली होली, ग्रामीणों को दी होली की बधाई।

रिपोर्ट – गोविन्द रावत

पूर्व ब्लाक प्रमुख गंगा पंचोली ने ग्रामीणों के साथ खेली होली, ग्रामीणों को दी होली की बधाई।

देश भर में होली का त्यौहार बड़े घूम घाम से मनाया जाता है। वही अल्मोड़ा जिले के विकास खंड स्याल्दे के ग्राम जसपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख गंगा पंचोली ने अपने गांव जसपुर में ग्रामीणो के साथ होली खेली।

गंगा पंचोली ने ग्रामीणों को गुलाल लगाकर होली की बघाई दी। उन्होंने कहा कि होली पर्व पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण होली का रंग फीका हो गया था तथा लोगों को होली का पर्व घरों में ही कैद होकर बनाना पडा।

इस बार होली त्यौहार के प्रति लोग काफी उत्साहित दिखाई दिये दरअसल होली का त्यौहार ऐसा पर्व है जो हर बंदिशों को खत्म कर देता है।

बसंतोत्सव से होली की शुरुआत हो जाती है। अखिर होली का पर्व समाज में लोगों को जोड़ने का काम करता है। सभी लोगों इस बार होली त्यौहार बड़े घूम – घाम से मनाया ।

Related posts

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी, 2024 के अवसर पर जनपद के समस्त कार्यालयों में, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायत में स्थित कार्यस्थलों पर मतदान की ली जाएगी शपथ।

khabargangakinareki

आयुष्मान भारत की 7वीं वर्षगाँठ पर दूरस्थ गांव गैंवाली में स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न।‘

khabargangakinareki

राजकीय पॉलीटेक्निक बछेलीखाल में द्वितीय चरण के वर्कशॉप भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम विधि-विधान के साथ मंत्री तकनीकी शिक्षा, वन, भाषा एवं निर्वाचन के द्वारा सम्पन्न किया गया।

khabargangakinareki

Leave a Comment