Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsनैनीताल

ब्रेकिंगः- चैत्र माह में पहली बार हो रही है भीमताल में रामलीला

स्थान । नैनीताल।

चेत्र माह में पहली बार हो रही है भीमताल में रामलीला

रिपोर्ट । ललित जोशी ।

-जहां पूरे देश प्रदेश में नवरात्र पर्व की धूम मची हुई है ।
जगह जगह भजन कीर्तन आदि हो रहे हैं।
वही सरोवर नगरी नैनीताल से 22 किलोमीटर दूर भीमताल रामलीला मैदान में पहली बार श्री रामसेवक मंडली द्वारा चैत की रामलीला का आयोजन इस नवरात्रि में किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का प्रयास से और कलाकारों द्वारा अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए चैत की रामलीला का आयोजन किया गया।
वही कलाकारों द्वारा सुंदर अभिनय कर लोगों को इस आधुनिक युग में रामलीला देखने को मजबूर कर दिया।
यह पहली बार है जब चैत की नवरात्रि में रामलीला का आयोजन किया गया जिसमें रामलीला कमेटी द्वारा सुंदर सुंदर दृश्य दिखाइए इसी के साथ इस समय परशुराम लक्ष्मण संवाद दिखाई दिया।
लोग भी बढ़-चढ़कर इस रामलीला मंचन में कलाकारों का उत्साह बढ़ा रहे हैं ।

रामलीला मंडली अध्यक्ष सौरभ रौतेला ने सभी राम भक्त प्रेमियों का स्वागत व अभिनन्दन किया ।

भक्त प्रेमियों से अपील की वह मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के मंचन से कुछ सीखें।

Related posts

संस्थापक प्रज्ञा फाउंडेशन ने जीजीआईसी बौराड़ी पहुंचकर छात्राओं को दी स्वास्थ्य और सैनेटरी वेस्ट का सही तरीके से निपटान करने संबंधी जानकरियां।

khabargangakinareki

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, एक जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत

khabar1239

ब्रेकिंग:-दुर्गा पूजा महोत्सव एक अक्टूबर से पांच तक भव्य रूप से मनाया जायेगा। सी के दास।

khabargangakinareki

Leave a Comment