Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडस्वास्थ्य

ब्रेकिंगः-एम्स, ऋषिकेश में उत्तराखंड आरएसएसडीआई के तत्वावधान में मेडिसिन विभाग द्वारा मधुमेह विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

एम्स, ऋषिकेश में उत्तराखंड आरएसएसडीआई के तत्वावधान में मेडिसिन विभाग द्वारा मधुमेह विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें देशभर से जुटे विशेषज्ञ चि​कित्सकों ने मधुमेह से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

एम्स निदेशक प्रोफेसर अरविंद राजवंशी की देखरेख व उत्तराखंड आरएसएसडीआई के सचिव डा. रविकांत व अध्यक्ष डा. संजय शाह के संयोजकत्व में आयोजित संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने मधुमेह की चुनौतियां, बढ़ते फैटिलीवर नामक बीमारी, नई इजाद इंसुलिन व मधुमेह की जटिलताओं में कैसे कार्य करें आदि विषयों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रो. मनाेज गुप्ता ने जोर दिया कि इस तरह की संगोष्ठियों के आयोजन नियमिततौर पर किए जाने चाहिंए, जिससे चिकित्सकों के साथ साथ रोगी भी लाभान्वित हो सकें।

संगोष्ठी में टाइप-1 डायबिटिज ग्रसित बच्चों द्वारा आयोजित जनजारुकता कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान टाइप-वन डायबिटिज बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से शारीरिक व्यायाम द्वारा मधुमेह पर नियंत्रण का संदेश दिया। उन्होंने प्रस्तुति के जरिए लोगों को व्यायाम से मधुमेह नियंत्रित करने के तौर तरीके समझाए।

संगोष्ठी के आयोजन में मेडिसिन विभागाध्यक्ष डा. मीनाक्षी धर, डा. मोनिका पठानिया, डा. वैंकटेश पाई, डा. प्रसन्न कुमार पंडा, डा. मुकेश कुमार, डा. अर्नव चौधरी, डा. अजय पाल सिंह, डा. प्रभात, डा. अर्नव कालरा, डा. नोमिता की अहम भूमिका रही।

इस अवसर पर आरएसएसडीआई के पूर्व अध्यक्ष केसी लोहानी, प्रेसिडेंट इलेक्ट डा. नीलांबर भट्ट, वरिष्ठ फिजिशियन डा. जेएम भटनागर,कोटद्वार से डा. दीपक रस्तोगी, डा. मनोज तिवारी, डा. अभिषेक गुप्ता, डा.अमित वर्मा, वर्मा, डा. रेशमा कौशिक, स्वामी दयादीपानंद, डा. यश चौधरी आदि मौजूद थे।

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 3.5 लाख करोड़ रुपये के MoU पर हस्ताक्षर किए जाने पर Uttarakhand राज्य प्रशासन की

khabargangakinareki

Uttarakhand Cabinet ने महत्वपूर्ण उपायों को मंजूरी दी: उन्नत बीमा, पदोन्नति मानदंड में छूट, भर्ती और Rishikesh-Karnprayag रेलवे लाइन

khabargangakinareki

*राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश।

khabargangakinareki

Leave a Comment