Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंड

ब्रेकिंगः-तिलाड़ी शहीद दिवस के अवसर पर , शहीदों को दी गयी पुष्प श्रद्धांजलि।

Subhash badoni Uttarkashi

– तिलाड़ी शाहिद दिवस*
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशा होगा उक्त पंक्तियां राजशाही के क्रूर दमन चक्र के खिलाफ लोहा लेते हुए तिलाड़ी कांड के वीरों की शहादत को स्मरण करने के लिए अक्षरश: सत्य है।

30 मई 1930 को हुए तिलाड़ी कांड में 17 किसान शहीद हुए थे और सैकड़ों घायल हो गए थे बाद में 68 किसानों पर मुकदमे चले और उन्हें 1 से 20 साल तक कारावास की सजा हुई थी, 30 मई को बड़कोट में हर साल तिलाड़ी शाहिद दिवस मनाया जाता है।

तिलाड़ी शहीद दिवस के अवसर पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, गणमान्य लोगों सहित पत्रकारों एवं क्षेत्र के लोगों ने तिलाड़ी में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

साथ अपने हकहककों की लड़ाई के लिए तिलाड़ी कांड में अपनी जान न्योछावर करने वाले रवांई, जौनपुर क्षेत्र के सभी शहीदों को याद किया गया तथा इस मौके पर नगर पालिका द्वारा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही तिलाड़ी सम्मान समिति ने कोरोना काल मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारी प्रदीप जैन और महिलाओं के समूह को सम्मानित किया गया।

पुरानी पेंशन बहाली से जुड़े कर्मचारीयो ने भी श्रदांजलि देने के बाद दर्जनों शाहिद परिजनों व समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

तिलाड़ी शहीद दिवस के अवसर में स्थानीय विधायक संजय डोभाल ने तिलाड़ी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा है कि धन्य हैं तिलाड़ी के वे शहीद जिन्होंने अपने हक हकूकों के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी थी और आज उन शहीदों की बदौलत सभी हक हकूक हमारे लिए बहाल हैं। कहा कि तिलाड़ी शाहिद स्थल के विकास के लिए जो सम्भव होगा, वह उसके लिए पूरा प्रयास करेंगे।

डीएम अभिषेक रुहेला ने कहा है कि इस ऐतिहासिक तिलाड़ी शहीद स्थल के विकास को किये जाने की जरूरत है, इसके विकास व गौरब को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर इस स्थल का वृहद स्तर पर विकास कार्य किया जाएगा। राज्य के अलावा देश व दुनिया के लोग तिलाड़ी शहीद स्थल की जानकारी मिलना भी जरूरी है।

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रौडधार में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित।

khabargangakinareki

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

khabargangakinareki

यहाँ भरभराकर गिरी स्कूल की दीवार, अलबत्ता कोई चोटिल नही हुआ।

khabargangakinareki

Leave a Comment