Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंगः-पुलिस हाईटेक सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से करेगी गश्त निगरानी। पंकज भट्ट।

स्थान नैनीताल।
पुलिस हाईटेक स्कूटर से करेगी गश्त निगरानी। पंकज भट्ट।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल में पुलिस प्रशासन भी अब हाईटेक स्कूटर से करेगी गश्त ।
अब चोर, उच्चके नही बच पाएंगे पुलिस की गिरफ्त से।
यहाँ बता दे सरोवर नगरी नैनीताल में मॉल रोड व अन्य स्थानों पर पुलिस अब अमेरिकन आयातित सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर “सिगवे” से करेगी गश्त निगरानी।
उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग एवं तकनीकी सुविधाओं से लैस करने के लिए अशोक कुमार, श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा नैनीताल भ्रमण के दौरान एसएसपी नैनीताल, पंकज भट्ट के माध्यम से नैनीताल पुलिस को दो अमेरिकन सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर “सिगवे” सौंपे गए।

एस एस पी पंकज भट्ट ने बताया सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटरो को पर्यटन के दृष्टिगत थाना मल्लीताल और तल्लीताल को आवंटित किए है।

थाना मल्लीताल पुलिस द्वारा उपरोक्त सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर माल रोड नैनीताल में गश्त शुरू की गई।
सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से पर्यटक स्थलो में पुलिस गश्त इसीलिए ज्यादा प्रभावी है ।
उन्होंने कहा मालरोड नैनीताल मैं पर्यटकों की अत्यधिक चहल कदमी के दृष्टिगत चौपहिया वाहनो से भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संकरी गलियों में गश्त करना बमुश्किल हो जाता था।
लेकिन अब ऐसे स्थानों में पुलिस सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर के माध्यम से आसानी से पहुंच सकेगी।

Related posts

ब्रेकिंग:-श्रवण माह में मालरोड शिव मंदिर में हुआ बिशाल भण्डारे का आयोजन।

khabargangakinareki

मतदाता सूची के पुनः सत्यापन को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक* ‎ ‎*08 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर विशेष कैंप, 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर मतदाता सत्यापन।

khabargangakinareki

केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से एम्स संस्थान ने कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह के मार्गदर्शन में सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने व आपात स्थिति में दवाएं उपलब्ध कराने के लिए ड्रोन का सफल ट्रॉयल किया।

khabargangakinareki

Leave a Comment