Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकविशेष कवर

ब्रेकिंग:-आप पार्टी ने हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट किये जाने की कड़े शब्दों में की निंदा।

आप पार्टी ने हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट किये जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में , आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें नैनीताल नगर से हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने की प्रदेश केबिनेट द्वारा लिये किये फैसले की कड़ी शब्दों में निदां की है,
आम आदमी पार्टी के नेता राज्य आंदोलनकारी शाकिर अली, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का , हरीश बिष्ट, आदि नेताओं ने धामी मंत्री मंडल द्वारा लिये गए इस निर्णय को उतराखण्ड राज्य की मूल अवधारणा के विपरीत बताया,
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि जब सत्ता में बैठे इन नेताओं को उतराखण्ड राज्य की मूल अवधारणा से कोई मतलब नहीं है, अगर हाईकोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट करना ही था, तो उतराखण्ड के केंद्र बिन्दु पेशावर कांड के नायक वीर चद्रं सिहं गढ़वाली के नाथ से स्थापित चंद्रनगर गैरसैण में ही हाईकोर्ट को शिफ्ट करना था, इससे उतराखण्ड राज्य की मूल अवधारणा भी साकार होती,
आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा कि उतराखण्ड राज्य गठन से ही, राज्य में राज कर रही भाजपा और कांग्रेस पार्टियों को उतराखण्ड के हितों से कोई लेना देना नहीं है, ये दल सिर्फ अपने हितों को देखकर ही निर्णय लेते हैं,
आम आदमी पार्टी ने, नैनीताल नगर के भाजपा नेताओं और विधायक के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि एक और भाजपा से जुड़े ये नेता विरोध करने की नौटंकी कर रहे थे, वही इनके आका उतराखंड विरोधी निर्णय लेने में लगे थे,
आम आदमी पार्टी नेताओं ने स्थानीय विधायक से नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र देने की मांग करी है, क्योंकि उनके द्वारा नैनीताल नगर का पक्ष उचित तरीके से नहीं रखा गया है,

Related posts

ब्रेकिंग:-उत्तरकाशी की डुंडा रेंज में अग्नि सुरक्षा गोष्टी को लेकर एक बैठक वन कर्मियों द्वारा की गई।

khabargangakinareki

11वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हर्षोल्लास के साथ टिहरी में मनाया गया।

khabargangakinareki

22 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2024 तक कोटी कॉलोनी ग्राउंड नई टिहरी में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप 2024 का किया जाएगा आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment