Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादून

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन व्याख्यानमाला के साथ ही एलिवेट पिच प्रतियोगिता का आयोजन।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन व्याख्यानमाला के साथ ही एलिवेट पिच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें डॉ. साईं व डॉ. जॉएन अव्वल रहे।
शनिवार को आयोजित व्याख्यानमाला में संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफ़ेसर डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि एम्स ऋषिकेश डब्ल्यूएचओ द्वारा दी गई थीम को सार्थक बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने सीएफएम विभाग द्वारा की गई पहल की सराहना भी की। कहा कि हर दिन को स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए और बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमें हर दिन व हर क्षण प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने हेल्थ केयर सिस्टम को सुधारने के लिए रिसर्च को बढ़ावा देने की पुरजोर वकालत की।
डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी ने कहा कि मरीजों को चिकित्सा सेवाएं देने के साथ साथ स्वास्थ्यकर्मिययों को अपनी सेहत व सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वर्तिका सक्सैना ने कहा कि यदि हम स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार बनाना है तो इससे पहले हमें अपने सामाजिक एवं इकनॉमिक डेवलपमेंट को प्राथमिकता देनी होगी। विभागाध्यक्ष ने देश में प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स को हायर हेल्थ सेंटर्स से जोड़ने की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र एनएचएसआरसी के कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल प्रोफेसर अतुल कोतवाल ने देश में प्राइमरी केयर व डिजिटल टेक्नालॉजी को एकीकृत किए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने आभा आईडी, एचपीआर हेल्थ केयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री आईडी व हेल्थ फेसेलिटी रजिस्ट्री एचएफआर आईडी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने टेली- मानस, ई संजीवनी, ड्रोन द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य सुविधाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. अतुल ने डिजिटलाइजेशन के माध्यम से हेल्थ केयर सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए।
इस अवसर पर आयोजित एलिवेटर पिच प्रतियोगिता में डॉ. साईं हैन्दवी, डॉ. अनिकेत गौर, डॉ. जोएन मैथ्यू, डॉ. अनुभूति जोशी अव्वल रहे। निर्णायक मंडल में डीन अकादमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि प्रो. अतुल, एचओडी प्रो. वर्तिका सक्सेना, प्रो. सुरेखा किशोर तथा आयोजन अध्यक्ष एनएचएसआरसी की सीनियर कन्सल्टेंट डॉ. सुरभि सेठी शामिल थे।
इस अवसर पर विभाग के सभी संकाय सदस्य, पीजी व एमपीएच विद्यार्थी शामिल थे।
इंसेट

सम्मेलन के पोस्टर का हुआ विमोचन
विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एएफपीआई उत्तराखंड चेप्टर के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। बताया गया है कि यह तीन दिवसीय कांफ्रेंस 27 सितंबर 2024 से एम्स,ऋषिकेश में आयोजित की जाएगी। कांफ्रेंस की आयोजन अध्यक्ष प्रोफेसर वर्तिका सक्सेना व आयोजन सचिव डॉ. संतोष कुमार हैं।

Related posts

ओलावृष्टि से उद्यानिकी फसलों को नुकसान, प्रशासन सहायता हेतु तत्पर।

khabargangakinareki

जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० धोपड़धार* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment