Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-पाइंस घाट मार्ग के लिए कार्य अति शीघ्र किया जायेगा, लोगों को आवाजाही की परेशानी से मिल सकेगी निजात।धीराज गर्ब्याल।

पाइंस श्मशान घाट मार्ग के लिए कार्य अति शीघ्र किया जायेगा। जिससे लोगों को आवाजाही की परेशानी से निजात मिल सके।धीराज गर्ब्याल।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी व उसके आसपास से पाइंस श्मशान घाट में शव को लाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।
जिस पर काफ़ी लोगों को आने जाने में भी समस्याओं से झूझना पड़ रहा था जिसको लेकर लोगों ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट से गुहार लगाई थी।
जिसमें नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने केंद्र व राज्य सरकार से अनुरोध किया था।
जिस पर मोटर मार्ग की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
बहुत जल्द ही मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी का शिष्टमंडल सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत के नेतृत्व में जिला अधिकारी धीराज सिंहगर्ब्यांल से मिला जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी को शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ स्वयं भी जाकर मौका मुआयना करने की बात कही ।
जिला अधिकारी से मिलने वालों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद पडियार, दया किशन पोखरिया,अरुण कुमार, विवेक वर्मा ,देवेंद्र बगड़वाल ,गोपाल आर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

कांवड़ मेला-2026: डीएम और एसएसपी ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर परखी तैयारियां, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

khabargangakinareki

Uttarakhand सरकार का लक्ष्य पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और रोजगार पैदा करना है।

khabargangakinareki

प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत होगी प्राथमिकता: जिलाधिकारी” “समय पर विद्यालय भवन दुरुस्ती नहीं हुई तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार – डीएम टिहरी।

khabargangakinareki

Leave a Comment