Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य अस्पताल में कैथलेब खोलने की रखी माँग।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राजनाथ सिंह के सामने रखी सैन्य अस्पताल में कैथलेब खोलने की माँग

देहरादून, 14 जनवरी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून दौरे पर पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जीटीसी हैलीपैड पर स्वागत किया।
उन्होंने मुलाकात के दौरान देहरादून स्थित सेना अस्पताल में हृदयशास्त्र (कार्डियोलॉजी) की सुविधा उपलब्ध न होने कारण इस बिमारी से ग्रसित रोगियों को उपचार में आ रही दिक्कतों के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया।
मंत्री जोशी ने कहा कि देहरादून में लगभग 15 हजार सेवारत सैनिक के एवं 80 हजार भूतपूर्व सैनिक (परिवार सहित) निवासरत हैं। सेना अस्पताल, देहरादून में कार्डियोलॉजी से सम्बन्धित विभाग एवं कैथलेब की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण अन्य अस्पताल में जाने की स्थिति अक्सर पूर्व सैनिकों के सम्मुख रहती है।
मंत्री जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों के अनुरोध के दृष्टिगत सेना अस्पताल, देहरादून में कार्डियोलॉजी से सम्बन्धित विभाग (कैथलेब सुविधा सहित) की स्थापना की जाए।

Related posts

ब्रेकिंगः- मटेला महोत्सव का आयोजन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज़

khabargangakinareki

लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत विधान सभा प्रतापनगर के 161 पोलिंग पार्टियों को दिया गया प्रशिक्षण।

khabargangakinareki

“जिलाधिकारी व नगर पालिका द्वारा साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment