Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरी गढ़वालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-पुलिस ने होटल पर की छापेमारी, अवैध अंग्रेजी शराब/बीयर की बडी खेप हुई बरामद।

सुभाष बडोनी, उत्तरकाशी।
पुलिस ने होटल पर की छापेमारी, अवैध अंग्रेजी शराब/बीयर की बडी खेप हुई बरामद*

उत्तरकाशी मे शराब का ठेका अभी बन्द है,उसके बावजूद भी अवैध शराब की बिक्री के सम्बन्ध में लगातार सूचनाएं मिल रही थी, जनपद में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान ऐसे अवैध गतिविधियों पर तुरन्त कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा उपजिलाधिकारी भटवाडी चत्तर सिंह चौहान एवं पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जो अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ लगातार पतारसी-सुरागरसी में लगे हुये थे।

जानकारी जुटाते हुये टीम के द्वारा रात्रि में मनेरी क्षेत्रान्तर्गत गणेशपुर में स्थित होटल जय श्री काशी विश्वनाथ में छापेमारी की गई, होटल से करीब 23 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 10 पेटी बीयर की बरामद की गई, बरामदगी के आधार पर होटल मालिक हेमराज बिष्ट के खिलाफ कोतवाली मनेरी पर 60 आबकारी अधियनिम के तहत FIR पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्त को आज मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना मनेरी पर पूर्व मे भी आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत है।

जो मा0 न्यायालय में विचाराधीन हैं।
प्रेस वार्ता करते हुये एस०पी० उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा प्रचलित है, और उत्तरकाशी में फिलहाल शराब की दुकाने भी बन्द हैं, बावजूद इसके भी यात्रा की आड़ में अवैध शराब की बिक्री की सूचनाएं मिल रही थी, जिस पर हमारे द्वारा पुलिस व प्रशासन की एक संयुक्त टीम गठित की गई थी। जिसमे टीम को सफलता भी मिली है।
चारधाम यात्रा के दौरान अवैध मादक द्रव्यों की रोकथाम हेतु हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं, मादक द्रव्यों व नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जायेगा।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* हेमराज बिष्ट पुत्र उमेश सिंह बिष्ट निवासी गणेशपुर उत्तरकाशी।

*बरामद माल-* 22 पेटी 24 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (सोलमेट ब्लू), 10 पेटी 04 बोतल बियर (टेंसबर्ग) (कीमत करीब 1 लाख 65 हजार)

Related posts

गृहमंत्री Amit Shah की गंगा आरती के कार्यक्रम में भागीदारी के लिए शनिवार को Rishikesh में तैयारियों में बढ़त; सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए

khabargangakinareki

Uttarkashi में सुरंग में फंसे अपने साथी श्रमिकों को प्रेरित करने वाले बहादुर खनिक Gabbar Singh Negi का Kotdwar

khabargangakinareki

सचिव, मुख्यमंत्री, आवास एवं वित्त विभाग उत्तराखण्ड शासन ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन विकासखण्ड घनसाली क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न विकास परक योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण।

khabargangakinareki

Leave a Comment