Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-कर्नाटक की जीत को राकेश राणा ने बताया लोकतंत्र की जीत ।

*कर्नाटक की जीत लोकतंत्र की जीत है:राकेश राणा*

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने जनपद के दूरस्थ गांव प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के मुखमाल गांव में ग्राम वासियों के साथ मिष्ठान वितरण का जश्न मनाया।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कर्नाटक की महान जनता का धन्यवाद करते हुए कर्नाटक के कांग्रेस जनों कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है।

कर्नाटक की महान जनता ने देश को एक संदेश दिया कि देश जुमलो से नहीं चलता है कर्नाटक देश का सबसे ज्यादा शिक्षित राज्य है उन्होंने देश की जुमलेबाज सरकार को सबक सिखाने का काम किया।
भाजपा ने पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद लोकतंत्र की हत्या की है निर्वाचित सरकार को गिराने का काम किया और कहा कि भाजपा ने पूरे देश में जाति और धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम किया है।

वहीं राहुल गांधी जी और अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खरगे जी राष्ट्रीय कांग्रेस की महामंत्री आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक एक संदेश देने का काम किया जिसे कर्नाटक की महान जनता ने स्वीकार करते हुए आज जनादेश कांग्रेस के पक्ष में दिया ।

उन्होंने कहा की देश आज भी जाति धर्म से ऊपर उठकर भारत माता के सम्मान में रक्षा में हम सब लोग ओर कांग्रेस पार्टी एक होकर देश के मान और सम्मान के साथ कतई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व प्रधान महानंद सिंह राणा, प्रताप सिंह राणा , पूर्व प्रधान अटल सिंह जरधारी, राजेंद्र सिंह राणा ,रमेश चंद्र सिंह राणा ,गिरीश सिंह राणा, पंडित वेद प्रकाश भट्ट शुभम राणा रविंद्र सिंह राणा कंवर सिंह राणा सुनैना देवी रोशनी देवी प्रेमी देवी, हेमराज सिंह राणा सुरेंद्र सिंह राणा उदय सिंह राणा हरिओम सिंह राहुल सिंह उमेद सिंह राणा बिशन चंद सिंह राणा धनपाल सिंह राणा जगदीश लाल श्यामलाल देवेंद्र लाल घनश्याम लाल आदि कांग्रेस जनों ने खुशी व्यक्त की।

Related posts

आप पार्टी के डॉ भुवन चन्द्र आर्य ने किया नामांकन पत्र दाखिल।

khabargangakinareki

टिहरी वासियों को जल्द मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात, मिली मंजूरी।

khabargangakinareki

सरोवर नगरी में पूर्व राज्यपाल ने लोगों से की मतदान करने की अपील।

khabargangakinareki

Leave a Comment