Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-कांग्रेस पार्टी ने की OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग ) विभाग में ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी।

*कांग्रेस पार्टी ने की OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग ) विभाग में ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी*।

*कर्नाटक की जीत कांग्रेस जनों में उत्साह का संचार करेंगी। राकेश राणा।
कांग्रेस पार्टी के ओबीसी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष इंद्रदेव डोभाल ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा की स्तुति एवं ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी की स्वीकृति पर टिहरी जनपद के विभिन्न विकास खंडों के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की है ।

*ओबीसी विभाग के अध्यक्ष इंद्रदेव डोभाल जी के अनुसार नैनबाग विकासखंड के लिए जयपाल सिंह राणा थतयूड के लिए चेन सिंह रावत सकलाना के लिए कुंदन सिंह नेगी थोलदार के लिए पारस मणि शेमाल प्रताप नगर के लिए कैलाश पवार रामगढ़ के लिए सुमेर सिंह राणा रजाखेत के लिए भीम सिंह सजवाण भिलंगना के लिए रेवत सिंह राणा तथा बालगंगा के लिए हरीश रावत के नामों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

उन्होंने भरोसा जताया कि नई कार्यकारिणी से नए लोगों में उत्साह का संचार होगा और कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी*

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस जनों को राज्य और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करना होगा और जिस तरह कांग्रेस पार्टी के द्वारा कर्नाटक में पांच गारंटी देकर आम जनमानस का विश्वास हासिल किया उसी तर्ज पर लोगों के बीच जाकर पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं जिनमें सूचना का अधिकार शिक्षा का अधिकार भोजन का अधिकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फूलवती कांग्रेस सरकार की 18 प्रकार की पेंशन के बारे में जिनसे प्रत्येक गांव को सर सबज किया गया था को बताकर कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति से जोड़ना होगा*।

Related posts

ब्रेकिंगः-मुख्यमंत्री श्री धामी पहुंचे सरोवर नगरी। जाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैसे किया हेलीपैड में स्वागत।

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश के जनरल मेडिसिन विभाग के मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रविकांत ने मधुमेह से ग्रसित रोगी के लिए दवाओं के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की दी है सलाह।

khabargangakinareki

International Investors Summit: PM Modi को पसंद आई Uttarakhand के इस अनोखे इत्र की खुशबू, इसे अपने साथ ले गए

khabargangakinareki

Leave a Comment