Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

गंगा स्वच्छता को लेकर प्रशासन सख्त, एसटीपी संचालन पर डीएम ने मांगी रिपोर्ट।

गंगा स्वच्छता को लेकर प्रशासन सख्त, एसटीपी संचालन पर डीएम ने मांगी रिपोर्ट*

*जिला गंगा समिति की मासिक बैठक सम्पन्न, एसटीपी नवीनीकरण एवं सुधार कार्यों पर जोर*

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में विगत माह एस.टी.पी. प्लांटों के एन.जी.टी. मानकों के अनुरूप संचालित कराये जाने सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों एवं अधिकारियों से कृत कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये थे। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जल संस्थान, मुनिकीरेती गंगा इकाई द्वारा अब तक कार्यवाही रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करायी गयी है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि एस.टी.पी. प्लांट पर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए कृत कार्यवाही की रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध करायी जाये।

बैठक में परियोजना प्रबन्धक, निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा), श्रीनगर द्वारा अवगत कराया गया कि देवप्रयाग में 217 मीटर सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में घरों को सीवर लाइन से जोड़ने हेतु डी.पी.आर. तैयार की जा रही है।

इसके अतिरिक्त जानकारी दी गयी कि 10 के.एल.डी. क्षमता वाले कीर्तिनगर एस.टी.पी. के डिस्चार्ज मापन के दौरान लगभग 40 के.एल.डी. डिस्चार्ज प्राप्त हो रहा है।
इसके अतिरिक्त डिस्चार्ज के निराकरण हेतु 5000 लीटर क्षमता का टैंक स्थापित किया गया है तथा एस.टी.पी. की क्षमता वृद्धि हेतु कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

बैठक में भागीरथी पुरम स्थित एस.टी.पी. प्लांट के नवीनीकरण के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी, जल संस्थान नई टिहरी को प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये, ताकि राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तराखण्ड से प्रस्तावित कार्यों के लिए बजट उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक पत्राचार किया जा सके।

Related posts

यूरोलाॅजिकल कैंसर के प्रति आम लोगों को जागरूक करने और इस बीमारी से ग्रसित रोगियों के समुचित इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश द्वारा एक समग्र कार्यक्रम किया जा रहा तैयार।

khabargangakinareki

22 वर्षीया महिला जूझ रही थी मलाशय कैंसर की बीमारी से, रोबोटिक सर्जरी से यहां के चिकित्सकों ने किया मलाशय कैंसर का निदान।

khabargangakinareki

मिलावटी रसगुल्ला बेचने पर गणेश स्वीट शॉप, घनसाली पर ₹5,000 का अर्थदंड।

khabargangakinareki

Leave a Comment