Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

एक दिवशीय जगरूकता कार्यक्रम के तहत विकासखंड नरेंद्र नगर तेहशील नरेंद्र नगर के रा. ई. का. गुलर दोगी में स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम संपन्न।

*जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।*

NDRF की टीम द्वारा DDMA टिहरी गढ़वाल के सहयोग से एक दिवशीय जगरूकता कार्यक्रम के तहत विकासखंड नरेंद्र नगर तेहशील नरेंद्र नगर के अंतर्गत दिनांक 22.05.2026 को रा. ई. का. गुलर दोगी में स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसमें लगभग 224* विद्यालय कार्मिकों एवं छात्र छात्राओं, के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

NDRF की टीम द्वारा आपदाओं से बचाव के सम्बन्ध में, प्राथमिक उपचार, स्टेचर के इंप्रोवाईजेशन तरीके, खोज एवम बचाव में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की जानकारी दी गई और कार्यक्रम के दोरान NDRF टीम के द्वारा संयुक्त रूप से डैमो एवं वॉलेंटरी उपस्थित अध्यापक, अध्यापिकाओं, कार्मिकों एवं छात्र- छात्राओं को अभ्यास भी कराया गया l

NDRF टीम के टीम लीडर सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार जी द्वारा बताया कि, कमांडेंट संतोष कुमार जी, 15 वीं बटालियन NDRF के दिशानिर्देश में टिहरी गढ़वाल जनपद में इस तरह के प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी के तहत टिहरी जिले में NDRF की टीम के साथ जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से दिनांक 06.05.26 से 23.05.26 तक जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा एवं नरेंद्र नगर, के विभिन्न चयनित स्थानों में SSP एवं CAP कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे l

कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर संतोष प्रसाद पुरोहित 15 NDRF टीम के साथ, एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने आपदा प्रबंधन विभाग, आपदा प्रबंधन के चरणो में होने वाले कार्यों, की जानकारी के साथ आपातकालीन टोल फ्री नम्बरों के बारे में एवं वन विभाग के वन दारोगा श्री डी. एस. भंडारी, वन वीट अधिकारी गुलर ने वनाग्नि, जंगली जानवरों से वचाव के तरीके बताये ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रा. ई. का. गुलर दोगी श्री भरत सिंह राणाजी , द्वारा भी सभी को संबोधित किया गया और कहा गया कि आपदाओं के प्रति पूर्व तैयारी होनी चाहिए साथ ही सभी को अपदाओं के लिए जागरूक होना चाहिए ।

जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।

Related posts

जनता मिलन में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई – दो अभियंताओं का मांगा स्पष्टीकरण” “जन समस्याओं की अनदेखी पर जिलाधिकारी सख्त, दो अभियंताओं को थमाया नोटिस”।

khabargangakinareki

Operation Silkyara: CM Dhami ने मातली कैंप कार्यालय में निपटाई फाइलें, PM Modi को दी बचाव अभियान की जानकारी

khabargangakinareki

हेली एंबुलेंस ने एक दिन में बचाई दो गंभीर रोगियों की जान एक रोगी को उत्तरकाशी व दूसरे को गौचर कर्णप्रयाग से इलाज के लिए पहुंचाया एम्स।

khabargangakinareki

Leave a Comment