Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

ब्रेकिंग:-कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे स्वर्गीय अवतार सिंह रौतेला,राकेश राणा।

कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे स्वर्गीय अवतार सिंह रौतेला,राकेश राणा

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रजाखेत ब्लॉक के तुनयार गांव निवासी स्वर्गीय अवतार सिंह रौतेला जी के आकस्मिक निधन पर कांग्रेसजन तुनियार गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की और परिजनों को ढाढस बंधाया।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत प्रदेश कांग्रेस सदस्य देवेंद्र नौटियाल शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन सिंह रावत जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष खुशीलाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह रावत राज्य आंदोलनकारी शंभू सिंह भंडारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन आज तुनियार गांव जाकर कांग्रेस के दिग्गज नेता अवतार सिंह रौतेला को श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिजनों को सांत्वना व्यक्त की।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की अवतार सिंह रौतेला जी कांग्रेस के एक बहुत मजबूत स्तंभ थे वह हमेशा गांधीवादी विचारधारा को निरंतरता देते हुए अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका में रहे।
इसी वजह से गांव के लोगों ने उन्हें हमेशा कई पंचवर्षीय योजना में प्रधान क्षेत्र पंचायत से लेकर विभिन्न पदों पर आसीन कराया आज उनके निधन पर पूरे क्षेत्र में एक शोक की लहर के साथ खालीपन महसूस हो रहा है उन्होंने कहा हम परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े होने के लिए यहां पहुंचे है।

Related posts

ब्रेकिंग:-सुशासन सप्ताह के तहत “प्रशासन गाँव की ओर” अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

khabargangakinareki

रक्षा मंत्री Ajay Bhatt और UP के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हरिद्वार में स्वामी राजराजेश्वर आश्रम में आशीर्वाद लिया, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-कांग्रेसियो द्वारा कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन, राजभवन घेराव में बड़ी संख्या में कांग्रेसी गिरफ्तार

khabargangakinareki

Leave a Comment