Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-मेरी माटी मेरा देश‘‘ अभियान के अन्तर्गत अमृत सरोवर नैलगांव, विकास खण्ड चम्बा में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

टिहरी गढ़वाल:-
सांसद, संसदीय क्षेत्र टिहरी गढ़वाल श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह द्वारा शनिवार को ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ अभियान के अन्तर्गत अमृत सरोवर नैलगांव, विकास खण्ड चम्बा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

इस मौके पर सांसद महोदया द्वारा ग्रामीण महिलाओं द्वारा अपने-अपने घर से लाई मिट्टी एवं चावल को लेकर सभी उपस्थितों को पंचप्रण की शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर सांसद ने कहा कि हमारी ग्रामीण महिलाएं बहुत ही मेहनती एवं कर्मठ होती हैं और आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर आत्मनिर्भर बन रही है।
अमर शहीदों की याद एवं सम्मान में दिनांक 01 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2023 तक अमृत कलश यात्रा का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत एवं नगर निकायों में वार्ड स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, डीडीओ सुनील कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, प्रधान नैलगांव विनोद उनियाल सहित जनप्रतिनिधि प्रमोद उनियाल, विजय कठैत सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-एम्स ऋषिकेश में सेंटर फॉर एविडेंस सिन्थेसिस एंड पब्लिक पॉलिसी के तत्वावधान में साक्ष्य आधारित चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-एम्स ऋषिकेश के नर्सिंग के विद्यार्थियों के लिए युवा सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन ।

ऋषिकेश में इस संस्थान के चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र केवल एक प्रोफेशन ही नहीं बल्कि यह एक मिशन।

khabargangakinareki

Leave a Comment