Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

उत्तराखंड राज्य आंदोलन कारी, समाजसेवी कुंदन नेगी का निधन शोक में डूबा नैनीताल।

उत्तराखंड राज्य आंदोलन कारी, समाजसेवी कुंदन नेगी का निधन शोक में डूबा नैनीताल।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल के राज्य आंदोलनकारी और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने वाले समाजिक कार्यकर्ता व मिलन सार हँसमुख नैनीताल निवासी कुंदन नेगी का असामयिक निधन हो गया।

बीते कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे कुंदन नेगी ने दिल्ली स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांसे ली। उनकी मौत से राज्य आंदोलनकारी समेत तमाम शहरवासी शोकाकुल है।

शहर निवासी कुंदन नेगी बीते कुछ समय से पेट की समस्या से जूझ रहे थे।

जिनको बीते दिनों दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा था।

उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर सुन तमाम शहरवासी शोकाकुल है।

यहाँ बता दें कि राज्य आंदोलन में भागीदारी करने वाले कुंदन नेगी शहर के सभी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते थे।

लंबे समय से वह बीडी पांडे अस्पताल के ब्लड बैंक में निशुल्क मरीजों की सेवा करते थे।

वहीं कई बार मरीजों को रक्तदान करने के साथ ही उनका उपचार दिलाने तक उनकी अग्रणी भूमिका रहती थी।

कुंदन नेगी माँ नैना देवी महोत्सव के अलावा राम सेवक समिति रामलीला मंचन में भी बढ़ चढ़ कर सेवा करते रहते हैं यहाँ तक की माँ नन्दा सुनंदा की मूर्ति बनानी में भी उनकी बहुत बड़ी भागेदारी रहा करती थी।
उनके निधन पर विधायक सरिता आर्य, पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी के अलावा पूर्व विधायक संजीव आर्या,राज्य आंदोलन कारी डॉ नारायण सिंह जंतवाल, प्रकाश पांडे, ललित मोहन जोशी, मुकुल कांडपाल, चन्द्र शेखर जोशी, पंकज टन्डन, विवेक वर्मा, जीशान नवी, भगवान पाठक, लछमी लोहनी, पान सिंह सिजवाली, कंचन चन्दोला, विनोद पांडे ,लीला बोरा, समेत रामसेवक सभा अध्यक्ष मनोज साह, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, जगदीश बवाड़ी, डॉ ललित तिवारी,विमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, सरस्वती खेतवाल समेत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Related posts

भाजपा बालगंगा मण्डल ने किया युवा नेता प्रशांत जोशी का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान ,5 वर्षीय नाबालिक को टिहरी पुलिस ने मिलवाया परिजनों ।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-एम्स ऋषिकेश के नर्सिंग के विद्यार्थियों के लिए युवा सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन ।

Leave a Comment