Khabar Ganga Kinare Ki
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरदेश विदेश की खबरदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

वर्तमान में जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल के पद पर कार्यरत संजीव कुमार पौरी का सहायक निदेशक खेल के पद पर पदोन्नति।

वर्तमान में जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल के पद पर कार्यरत संजीव कुमार पौरी का सहायक निदेशक खेल के पद पर पदोन्नति हुई है।

श्री पौरी बॉक्सिंग खेल में 5 बार के राष्ट्रीय चैंपियन रहे एवं राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक के रूप में भी अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं।

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं जज तथा कई अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में रेफरी एवं जज के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके संजीव कुमार पौरी इससे पहले जनपद चमोली, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में जिला क्रीडाधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

श्री पौरी ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, देवप्रयाग विनोद कंडारी, धनोल्टी प्रीतम पंवार, घनसाली शक्तिलाल शाह, प्रतापनगर विक्रम नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, निदेशक खेल उत्तराखंड जितेंद्र कुमार सोनकर, अपर जिलाधिकारी के.के.मिश्र, अध्यक्ष उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ अजय सिंह, अध्यक्ष उत्तराखंड ओलंपिक संघ मुखर्जी निर्वाण, महासचिव उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ गोपाल खोलिया, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, सतीश कुमार सार्की, महासचिव फुटबॉल संघ देवेंद्र राणा, उप क्रीड़ा अधिकारी रितु जैन सहित खेल प्रेमियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

 

Related posts

Uttarkashi Tunnel: 16 दिन बाद उत्तरकाशी से खबर सुनकर मां के छलके आंसू

khabargangakinareki

यहाँ मीजल्स रूबेला की जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ।

khabargangakinareki

भव्य राम बारात के साथ हुआ रामलीला के चतुर्थ दिवस का मंचन, स्वयंवर और वनवास प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर।

khabargangakinareki

Leave a Comment