Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

राज्य स्थापना दिवस पर समाज सेवी नवीन भंडारी ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल।

राज्य स्थापना दिवस पर समाज सेवी नवीन भंडारी ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल।

Subhash badoni , ब्रहमखाल/उत्तरकाशी।

उत्तरकाशी जनपद के ब्रहमखाल से जानकरी मिली है कि यहां पर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी व जुणगा गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान नवीन भंडारी तथा रानी कंट्रक्शन कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जी एस एस रेड्डी के द्वारा लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जरूरतमंद गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए।

श्री भंडारी ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने व रानी कंट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर ने स्वयं के खर्च पर कंबलों को खरीद कर जरुरतमंदों को वितरित किए गए हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों में क्योंकि विगत दिनों से  शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और ऐसे में गरीब व असहाय लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं ।

ऐसे में उनके द्वारा  कहीं न कहीं उनकी इस छोटी सी पहल से जरुरतमंद व गरीब लोगों को शीतलहर से बचाव करने में अवश्य मदद मिलेगी।

Related posts

जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज शिकायत/अनुरोध पत्रों के माध्यम से जिलाधिकारी ने सुनी आमजन की समस्याएं।

khabargangakinareki

डीएम टिहरी ने गुलाब पथ योजना का किया लोकार्पण।

khabargangakinareki

चमोली हादसे के जिम्मेवारो पर शिकंजा:-देशभर में चमोली क्षेत्र में एसटीपी पर हुए हादसे के लिए जिम्मेदार कंपनियों की कारगुजारियों के चलते हो सकती है ये कार्यवाही।

khabargangakinareki

Leave a Comment