Khabar Ganga Kinare Ki
उत्तराखंड

Congress नेता Yashpal Arya ने Silkyara Tunnel हादसे में जुटे बचाव कर्मियों को माह का वेतन पारितोषिक के रूप में देने की घोषणा की

Congress नेता Yashpal Arya ने Silkyara Tunnel हादसे में जुटे बचाव कर्मियों को माह का वेतन पारितोषिक के रूप में देने की घोषणा की

Silkyara सुरंग हादसे के बाद बचाव कर्मियों की पूरे देश ही नहीं दुनिया में प्रशंसा हो रही है। इस काम में लगे श्रमिकों, रैटहोल माइनर्स सहित बचाव में लगे सभी महत्वपूर्ण तकनीकी कार्मिकों को Congress Party भी सम्मानित करेगी। नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya ने बचाव कर्मियों को सभी Congress विधायकों का एक माह का वेतन पारितोषिक के रूप में देने की घोषणा की है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya ने कहा कि Silkyara की सुरंग से 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालना देश के श्रमिकों की कार्यकुशलता और देशवासियों की जान बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालने के जज्बे से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि इन 16 रातों और 17 दिनों में देश और प्रदेश की आपदा प्रबंधन की परीक्षा हो रही थी। उन्होंने कहा कि हर देशवासी प्रार्थना कर रहा था कि किसी तरह सुरंग में फंसे कार्मिक सुरक्षित बाहर आ जाएं।

उन्होंने कहा कि Silkyara हादसे से यह भी पता चल गया है कि सरकार और आपदा प्रबंधन कर रहे प्रतिष्ठित संगठनों के पांच प्लान, भारी मशीनरी और करोड़ों रुपयों से जो काम नहीं हो पाया, उस मिशन में अंतिम सफलता रैट होल माइनर्स, अन्य अनाम श्रमिक और साधारण तकनीकी कार्मिकों के कारण मिली है। इन सभी ने अपनी जान को जोखिम में डालकर अपने साथी मजदूरों की जान बचाई है।

Yashpal Arya ने कहा कि सरकार की ओर से रैटहोल माइनर्स को दिया गया 50-50 हजार का पारितोषिक बहुत कम है। सरकार को इसे बढ़ाने के साथ इन Karmaveer rat होल माइनर्स के लिए अन्य सुविधाओं की घोषणाएं भी करनी चाहिए।

Related posts

ब्रेकिंग:-स्वस्थ भोजन की अनिवार्यता को देखते हुए फ्रंट ऑफ पैकेजिंग लेबलिंग (एफओपीएल) को लागू करने की मांग को लेकर एम्स ऋषिकेश में कार्यशाला का आयोजन।

khabargangakinareki

Uttarakhand : 2024 नए वित्तीय वर्ष के बजट के लिए सरकार ने जनता से सुझावों की मांग की, हितधारकों के साथ संवाद के लिए तैयारी शुरू।

khabargangakinareki

Uttarakhand सरकार ने नियमों में संशोधन किया, Group C के सभी पदों पर मृतकों के आश्रितों के लिए नौकरी के अवसर बढ़ाए, राज्य लोक सेवा

khabargangakinareki

Leave a Comment