Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

यहां पुलिस ने लगाया जनजागरुकता शिविर। आमजन को नशा, साइबर व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरुक।

बड़कोट पुलिस ने गडोली में लगाया जनजागरुकता शिविर।रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी
आमजन को नशा, साइबर व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरुक*

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अंतर्गत अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलायी जा रही मुहिम उदयन के क्रम में  दिनांक 02.01.2024 को प्रभारी निरीक्षक बडकोट संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में बडकोट पुलिस द्वारा गडोली बनाल में जागरुकता शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को नशा, साइबर, महिला अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक किया गया।

शिविर में पुलिस द्वारा ग्रामीण युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने कैरियर पर फोकस करने की सलाह दी गयी, युवाओं को बताया गया कि नशे का जहर वर्तमान परिदृश्य में दिनोंदिन पैर पसार रहा है।

वही आए दिन युवा इस जाल में फंसकर अपनी जिंदगी तबाह कर रहे हैं, हमें ऐसे गलत सामाज से बहुत दूर रहना है, अपने परिवेश को भी इस तरफ जागरुक करना है।

इस दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीणों को यातायात नियम, आपातकालीन नम्बर 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930, उत्तराखण्ड पुलिस एप आदि की जानकारी देते हुये ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की अनिवार्यता के सम्बन्ध में भी जागरुक किया गया।

Related posts

CM Dhami ने Tanakpur से Dehradun के बीच बस सेवा और ‘दूसरे पुस्तक मेला-2023’ का उद्घाटन करते हुए राज्य को 2025 तक नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-रामलीला मैदान उत्तरकाशी में आयोजित सैनिक दीपावली मेले का जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने रिवन काटकर किया शुभारंभ।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी ने करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर चमोली के सबसे दूरस्थ गांव डुमक-कलगोठ पहुंचकर डुमक के लिए प्रस्तावित नए सड़क सर्वेक्षण कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण।

khabargangakinareki

Leave a Comment