Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

थौलधार के गांवों में विद्युत समस्याओं के निराकरण के डीएम ने दिए निर्देश।

थौलधार के गांवों में विद्युत समस्याओं के निराकरण के डीएम ने दिए निर्देश।
विकासखंड थौलधार के कई गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं होने के कारण जनप्रतिनिधियों द्वारा बार बार बीडीसी बैठकों के माध्यम से समस्या को उठाया जा रहा था।

कई गांवों में विद्युत के तार झूलने की समस्या है तो कई जगह एक पोल से दूसरे पोल के बीच स्पान मानकों के विपरीत हैं।

प्रधान संगठन टिहरी के जिलाध्यक्ष व ग्राम पंचायत मंजखेत के ग्राम प्रधान रविन्द्र सिंह राणा ने इस समस्या के निदान हेतु जिलाधिकारी को बाकायदा पत्र प्रेषित किया था।

जिसमें उनके द्वारा पूर्व में दिए गए पत्रों का विभाग द्वारा संज्ञान न लिए जाने का जिक्र किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी टिहरी द्वारा शीघ्र समस्याओं का निराकरण करने व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिलाध्यक्ष राणा ने जिलाधिकारी महोदय का धन्यवाद करते हुए कहा की अब उम्मीद है कि विद्युत की समस्याओं से क्षेत्र की जनता को निजात मिल सकेगी।

Related posts

ब्रेकिंग:-सूबे के मुख्यमंत्री ने रविवार को करनपुर, देहरादून में यहां सुना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण।

khabargangakinareki

भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सौंग बाँध प्रभावितों की समस्याएँ सुनीं” “भू-अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन पर हुई विस्तृत सुनवाई” “जनहित में उपयोगी कदम उठाए जाने का आश्वासन ।

khabargangakinareki

Leave a Comment