Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडविशेष कवर

बडकोट में नवनिर्मित महिला हेल्पलाइन कार्यालय का सी0ओ0 बडकोट ने रिबन काटकर किया शुभारम्भ।

बडकोट में नवनिर्मित महिला हेल्पलाइन कार्यालय का सी0ओ0 बडकोट ने रिबन काटकर किया शुभारम्भ*
रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी उत्तरकाशी
अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के निर्देशन में *महिला संबंधी शिकायत, समस्या एवं सुझाव* के लिए *थाना बडकोट पर अलग से महिला हेल्पलाइन कार्यालय निर्मित कराया गया है।

नवनिर्मित महिला हेल्पलाइन कार्यालय का आज दिनांक 23.01.2024 को *पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया,।

कार्यलय के उद्घाटन करते हुये *सी0ओ0 बडकोट* द्वारा बताया गया कि *महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान* के लिए पुलिस प्रशासन गम्भीर है, मिशन गौरा शक्ति के अंतर्गत उत्तराखण्ड पुलिस महिलाओं को महिला अपराधों व अधिकारों के प्रति लगातार जागरुक कर रही है।

महिला सुरक्षा एवं सुविधा की कड़ी में थाने पर अलग से महिला हेल्पडेस्क तैयार किया गया है जहां पीडित महिलाएं निसंकोच अपनी बात रख सकती हैं।

शिकायतों को सुनने के लिए कार्यलय में *महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारी नियुक्त रहेंगी,* महिला सम्बन्धी अपराधों एवं शिकायतों का निराकरण प्रमुखता के साथ किया जायेगा।

इस अवसर पर *प्रभारी निरीक्षक बडकोट श्री संतोष सिंह कुंवर, म0उ0नि0 मेघा आलकोटी* सहित अन्य अधिकारी/कर्मगण मौजूद रहे।

Related posts

ब्लॉक सभागार में *ग्राम प्रहरीयों, पी० आरo डीo जवानो एवं आपदा मित्रों के लिए आपदा प्रबंधन, खोज बचाव एवं जन जागरूकता तथा प्राथमिक सहायता* सम्बंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

khabargangakinareki

अवैध खनन पर राजस्व विभाग की छापेमारी,10 हजार घन मीटर रेत की नीलामी कर वसूले तीन लाख तीन हजार रुपए।

khabargangakinareki

PM Modi ने Uttarakhand में वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया, निवेशकों को विकास के लिए प्रेरित किया

khabargangakinareki

Leave a Comment