Khabar Ganga Kinare Ki
उत्तराखंड

परीक्षा: भीषण गर्मी ले रही स्कूली स्टूडेंट परीक्षा, प्रशासन की गाइड लाइन का है इंतजार…


देहरादून। प्रचंड गर्मी स्कूली छात्र/छात्राओं की जमकर परीक्षा ले रही है। बावजूद इसके स्कूलों की टाइमिंग परंपरागत ही है। स्कूल प्रबंधन प्रशासन की गाइड लाइन का इंतजार कर रहे हैं।

देवभूमि उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों तापमान औसत से अधिक है। मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। 11 बजे के बाद गर्मी अपना असली रंग दिखा रही है। ये प्रचंड गर्मी स्कूली छात्र/छात्राओं की जमकर परीक्षा ले रही है।

कुछ प्राइवेट स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जा चुका है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं को इससे राहत मिली है। जबकि कुछ प्राइवेट स्कूलों में यूनिट टेस्ट चल रहे हैं। उत्तराखंड बोर्ड से संबंधित सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 मई से होगा।

इन स्कूलों के छात्र/छात्राओं की गर्मी और तीर्थ यात्रियों/ पर्यटकों की भीड़ जमकर परीक्षा ले रही है। स्कूलों की टाइमिंग परंपरागत होने से भी परेशानी हो रही है। यानि स्कूल सुबह सात/साढ़े बजे लग रहा है और छुटटी एक/डेढ़ बजे भरी दोपहरी में हो रही है। स्कूल प्रबंधन टाइमिंग को लेकर प्रशासन की गाइड लाइन का इंतजार कर रहा है।

Related posts

ब्रेकिंग:-भाजपा कार्यकर्ताओ ने सोमेश्वर में नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष लीला बोरा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

khabargangakinareki

सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और जिला पुस्तकालय की डिजिटल व्यवस्थाओं को-यूकेएसएसएससी गु्रप सी परीक्षा के सफल अभ्यर्थी विपिन जोगियाल।

ब्रेकिंग:-नगर पंचायत चमियाला अध्यक्ष एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी पर वार्ड सदस्यों ने लगाए भारी अनियमितता एवं मनमानी के आरोप, सामूहिक त्यागपत्र सहित तालेबंदी का अल्टीमेटम।

khabargangakinareki

Leave a Comment