Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

ग्राम पंचायत चामनी विकास खण्ड चम्बा में जिला विकास अधिकारी मो. असलम की अध्यक्षता में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम आयोजित।

शनिवार को ग्राम पंचायत चामनी विकास खण्ड चम्बा में जिला विकास अधिकारी मो. असलम की अध्यक्षता में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर अवगत कराया गया कि गांव में 80-90 परिवार निवासरत हैं।

गांव में पानी, बिजली की व्यवस्था सुचारू है तथा गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित है।

यह भी बताया गया कि गांव में सुअरों व बन्दरों द्वारा फसलों का नुकसान पहुंचाया जा रहा है तथा जिन लोगों के घर सड़क पर हैं उनके घरों के लिए ड्रेनेज की अच्छी सुविधा न होने के कारण पानी निकासी की समस्या है, जिससे जमीन धसने आदि का खतरा है।

जिला विकास अधिकारी ने सड़क से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु लोक निर्माण विभाग को यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

जंगली जानवरों से बचने हेतु महात्मा गांधी नरेगा से घेर-बाड़ आदि किए जाने हेतु कार्ययोजना तैयार कर ग्राम प्रधान को प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया।

गांव में जिन लोगों कि विधवा पेंशन आदि लगनी है, सहायक समाज कल्याण अधिकारी को यथाशीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

वहीं गांव में कुछ लोगों के राशन कार्ड में नाम दर्ज न होने से काफी समस्याएं आ रही थी, जिसके लिए खाद्य आपूर्ति अधिकारी को समाधान हेतु शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर ग्राम प्रधान चामनी, समस्त ग्रामवासी एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related posts

अंतरराष्ट्रीय बाजरा सम्मेलन में मिलेट क्षेत्र में निवेश के लिए Uttarakhand को सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया, कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री Modi और CM Dhami

khabargangakinareki

मतदान दिवस 24 एवं 28 जुलाई को मतदान हेतु सार्वजनिक अवकाश।‘‘

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-महिला स्वास्थ्य जागरुकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक” का आयोजन के माध्यम से विज्ञान में महिलाओं के योगदान का जश्न मनाया।

khabargangakinareki

Leave a Comment