Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवर

एनयूजे-आई, उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव बनने पर बरिष्ठ पत्रकार डॉ.नवीन जोशी को पत्रकारों ने दी बधाई।

एनयूजे-आई, उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव बनने पर बरिष्ठ पत्रकार डॉ.नवीन जोशी को पत्रकारों ने दी बधाई।।

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के बरिष्ठ पत्रकार व एन यू जे आई के जिला अध्यक्ष डॉ नवीन जोशी को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (NUJI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने सर्वसम्मति से संगठन का महासचिव नियुक्त किया है।

यह निर्णय संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सहमति से लिया गया है। डॉ. नवीन जोशी इससे पहले जिलाध्यक्ष के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं और उन्हें संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

अध्यक्ष रास बिहारी ने बताया कि महासचिव पद पर डॉ. नवीन जोशी की नियुक्ति सभी की सहमति से की गई है, और उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. जोशी अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और पत्रकारों के हित में कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने भी श्री जोशी को शुभकामनाएं दी।

डॉ. नवीन जोशी ने महासचिव के रूप में नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि वे संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

संगठन ने इससे पहले सुनील पांडे को अध्यक्ष और संजय तलवार को मुख्य संरक्षक के रूप में मनोनित किया था।

डॉ. नवीन जोशी की नियुक्ति पर एनयूजे-आई, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय, मुख्य संरक्षक संजय तलवार, राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, कुमायूँ मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी, डॉ गिरीश रंजन तिवारी, अतुल बरतरिया, प्रवीण चोपड़ा, सुनील तलवार, अफ़ज़ल फौजी, डॉ. ज़फर सैफ़ी, दिलीप गढ़िया, प्रमोद बमेठा, आदेश त्यागी, आरडी खान, राजू पांडे, सुशील खत्री, ललित जोशी, एजाज, तुषार तलवार, मुकेश कुमार, गौरव जोशी, जगदीश जोशी, भगवान सिंह गंगोला, रिम्पी बिष्ट, गिरीश पांडे सभी प्रदेश व जिले एवं नगर क्षेत्र के पत्रकारों व पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

बूढ़ा केदार: टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर — पंच केदार परंपरा का प्राचीन तीर्थ।

khabargangakinareki

बांझपन के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इसके कारण और रोकथाम के उद्देश्य से शनिवार को एम्स में विश्व आईवीएफ दिवस मनाया गया।

khabargangakinareki

Operation Silkyara: CM Dhami ने मातली कैंप कार्यालय में निपटाई फाइलें, PM Modi को दी बचाव अभियान की जानकारी

khabargangakinareki

Leave a Comment