Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआध्यात्मिकउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

उत्तराखंड में यहां पहुँचे गोवा के मुख्यमंत्री, कही इस जगह को लेकर ये बात।

गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने कहा बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर मन को शांति मिलती है।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से 15 किलोमीटर दूर बाबा नीम करौली
कैंची धाम में लगातार भक्तों की संख्या बढ़ रही है।

देश विदेश से भक्त राजनेता क्रिकेटर आकर नीब करौरी बाबा के दर्शन कर रहे हैं।

मंदिर में हजारों भक्त बाबा के दर्शन करने पहुँच रहे हैं।

गोवा के भाजपा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अपनी पत्नी सुलक्षणा सावंत बच्चों के साथ नीब करौरी बाबा दर्शन किये।

विधायक सरिता आर्या भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मन्दिर प्रबंधक प्रदीप साह भयु ने फूल माला से स्वागत किया।

जिसके बाद उन्होंने मन्दिर दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

बाबा की शिला में फूल माला चढ़ाए।
पूजा अर्चना कर देश की सुख शांति के लिए पार्थना की।

मन्दिर समिति पदाधिकारियों से वार्ता कर मन्दिर की दिनचर्या पूछी।

मुख्यमंत्री गोवा प्रमोद सावंत ने कहा वह पहली बार नीब करौरी बाबा के दर्शन करने पहुँचे हैं।

यहाँ आकर बाबा के दर्शन कर शांति मिली।
कहा बाबा की महिमा से आज हर दिन हजारों लोग बाबा के दर्शनों के लिए यहां आ रहे हैं।
ये बाबा का ही चमत्कार है।

हो क्यों नहीं जो दूर से ही मंदिर के दृश्य को देखता है और महाराज की मूर्ति को निहारता है मन दर्शन करने के लिए आतुर हो जाता है।

मुख्यमंत्री गोवा श्री सावंत ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देकर कहा कि कैची धाम पवित्र स्थान है।

मैने यहाँ आकर देश वासियों व गोवा वासियों के लिए उत्कर्ष व आरोग्यता के लिए मन्नत मांगी है की सब जगह खुशहाली हो।
उन्होंने कहा गोवा की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पर्यटक बढ़ रहा है।
उत्तराखंड से गोवा के लिए फ्लाइट भी शुरू हो गई है।
उन्होंने हरियाणा में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंशा करते हुए कहा ।
मन्दिर समिति कैची धाम को साफ स्वच्छ रखने के लिए जो ठोस कदम उठाए हैं वह बहुत सराहनीय है।

उन्होंने कहा में ओर मेरा परिवार सौभाग्य शाली है नीब करौरी बाबा के दर्शन करने का अवसर मिला।

Related posts

Uttarkashi Tunnel बचाव अभियान: Navyug द्वारा Silkiara टनल से 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान के खर्च का बोझ

khabargangakinareki

Jyotishpeeth ने ऐतिहासिक सात दिवसीय शीतकालीन Char Dham Yatra शुरू की, CM Dhami को Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल और ज्योतिर्मठ

khabargangakinareki

सेतु आयोग का खाद्य प्रसंस्करण, उत्पादन की सप्लाई चैन, पर्वतीय क्षेत्रों में आजीविका के साधन बढ़ाकर अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान रहेगा-उपाध्याक्ष सेतु आयोग, उत्तराखण्ड

khabargangakinareki

Leave a Comment