Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीतालविशेष कवर

वन है तो सब कुछ है नही तो राम नाम सत्य है। चन्द्र शेखर जोशी।

स्थान। नैनीताल।

वन है तो सब कुछ है नही तो राम नाम सत्य है। चन्द्र शेखर जोशी।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल से दूर भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के ओखलकांडा रेन्ज के पुटगाव, पोखरी, कालागडी, अम्दो, कुलोरी व बबियाढ के वन अधिकार धारी सदस्यो तथा जायका योजना मे गठित स्वंय सहायता समुह की सदस्यो के साथ आने वाले अग्नि काल (फायर सीजन) मे जंगलो को आग से बचाने से सम्बन्धित जनजागरूता हेतु एक वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
जिसमे वन दरोगा चन्द्र शेखर जोशी द्वारा ग्रामीणों को आग से वनों को बचाने के लिए प्रेरित किया गया ।साथ ही विस्तृत जानकारी दी ।

श्री जोशी ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा वन है तो सब कुछ है हम भी है हमारे बच्चे भी है हवा भी है अगर वन नही रहे हवा नही मिली ।
तो राम नाम सत्य है।
वहीं उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वनों को आग से बचाया जाये।
उन्होंने कहा वनों में अगर आग लग जाती है तो वैज्ञानिक तरीकों से आग को कैसे बुझाया जा सकता है इस पर भी जानकारी दी गई।

गोष्ठी मे सभी से अपील की गई आग लगाने वाले अराजक तत्वों की जानकारी जुटाने तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु वन बिभाग को सूचित भी किया जाये।

तथा वनाग्नि सुरक्षा काल मे अच्छा कार्य करने वाले सरपंचों, समुह सदस्यो व वन अधिकारी सदस्यो को पुरूस्कृत करने बिषय पर बताया गया।
इस बैठक मे सरपंच अम्दो, पोखरी, पुटगाव, कलागडी तथा समुह पदाधिकारी, बीटीसी सदस्य श्रीमती सुशीला कुरा, ग्राम प्रधान पोखरी श्रीमती खष्टी देवी आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन अनिल फुलारा द्वारा किया गया।

Related posts

प्रतापनगर ब्लॉक के इस राo उo माo विद्यालय में आपदा प्रबंधन, खोज बचाव एवं जन जागरूकता तथा प्राथमिक सहायता सम्बंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

khabargangakinareki

यहां क्षेत्र पंचायत की बैठक में क्षेत्र के विकास एवं जन-समस्याओं से संबंधित मामलों के त्वरित व कारगर निस्तारण के लिए जन-प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने समन्वित प्रयास करने की प्रतिबद्धता की व्यक्त।

khabargangakinareki

टिहरी ब्रेकिंग:- औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में अनियमितता पकड़ी गई, औचक निरीक्षण में राशन परिवहन में अनियमितता पकड़ी गई, सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज।

khabargangakinareki

Leave a Comment