Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

यहां केक काटकर और साल भेंटकर कर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ।

केक काटकर और साल भेंटकर कर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा के काटकर और महिलाओं को साल भेंट कर सम्मानित किया गया ।

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक योगदान को पहचानना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है. यह दिन महिलाओं के साथ समानता और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष की याद दिलाता है.
और इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है।

महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती ममता उनियाल ओर रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका सगुप्ता प्रवीन ,अनिता रावत ने कहा कि
1910 में, जर्मनी में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के महिला कार्यालय की नेता क्लारा ज़ेटकिन ने कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विचार रखा। इस प्रस्ताव को 17 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली सौ से ज़्यादा महिलाओं ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया।

महिलाओं के इस आंदोलन ने वहां की सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया, और उन्हें वोटिंग का अधिकार मिला।

यह प्रदर्शन 8 मार्च को हुआ था, इसलिए इस तारीख को महिला दिवस के रूप में चुना गया। बाद में, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 1977 में आधिकारिक रूप से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया।

Related posts

Almora: पहाड़ों में तीसरी पहर और नए साल के जश्न में पर्यटकों का विशेष स्वागत, स्थानीय पकवानों का होगा आनंद

khabargangakinareki

केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से एम्स संस्थान ने कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह के मार्गदर्शन में सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने व आपात स्थिति में दवाएं उपलब्ध कराने के लिए ड्रोन का सफल ट्रॉयल किया।

khabargangakinareki

चंबा-टिहरी मोटर मार्ग निकट चंबा थाना पर भूस्खलन क्षेत्र का शुरू हुआ ट्रीटमेंट।

khabargangakinareki

Leave a Comment