Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष में टिहरी जनपद में सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने की सहकारिता गोष्ठी।

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष में टिहरी जनपद में सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने की सहकारिता गोष्ठी”

“टिहरी जनपद में मिलेट मिशन बन रहा गेम चेंजर: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत”

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में आज गुरुवार 29 मई 2025 को जनपद टिहरी गढ़वाल नई टिहरी मे सहकारिता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सहकारिता मंत्री उत्तराखंड डॉ धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने प्रदेश भर में सहकारिता विभाग की योजनाओं और उपलब्धियां की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड देशभर में पहला राज्य है जहां सहकारिता चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण दिया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि टिहरी जनपद में 25000 लखपति दीदी बनाई जाएगी। टिहरी जनपद में सहकारिता बैंक और सहकारी समितियां बहुत अच्छा कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान टिहरी जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन समितियों को सहकारिता मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मिलेट्स मिशन खरीद में प्रदेश भर में जनपद टिहरी द्वितीय स्थान पर रहा, जनपद में 30 केंद्र के 2728 किसानों से 1664.910 कुंतल मंडवा की खरीद की गई है और सबसे अधिक खरीद करने वाली तीन समितियां को सहकारिता मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

जिसमें प्रथम स्थान पर जन विकास सहकारी समिति नरेंद्रनगर के गोविंद दर्शन द्वारा 25 कृषकों से 2815 कुंतल मांणडवा कर किया गया। द्वितीय स्थान पर बाल गंगा किसान उत्पादक समिति के द्वारा 302 कृषकों से 2000 कुंतल मांडवा खरीद किया गया और तृतीय स्थान पर एमपैक्स महड देवप्रयाग से 372 कृषकों से 335 कुंतल मंडावा खरीदा गया।

इस मौके पर मंत्री जी द्वारा महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को ब्याज रहित 0% पर 69 लाख 50 हजार के चेक भी वितरित किए।

यह धनराशि महिलाओं को रोजगार प्रेरक कार्य करने हेतु प्रदान की गई है।

डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि सहकारिता विभाग के माध्यम से महिलाओं को ऋण देकर उन्हें आत्मनिर्भर करने का प्रयास भी हमारी सरकार कर रही है जिससे अब महिलाएं स्वयं घर की मुखिया बन रही हैं।

इस गोष्ठी में महिलाओं ने भी अपने अपने विचार रखे तथा अपने अनुभव साझा किए। साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी महिला सशक्तिकरण एवं सहकारिता को लेकर विचार व्यक्त किए।

इस दौरान विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला, मंडल अध्यक्ष नरेश पवार पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर पूर्व काबीना का जाना हाल। वहीं अपने स्वास्थ्य जांच को पहुंची वरिष्ठ आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष की भी पूछी कुशलक्षेम।

khabargangakinareki

Uttarakhand Cabinet: आज Cabinet Meeting में होंगे कई अहम फैसले, कर्मचारी सेवाओं से जुड़े रखे जा सकते हैं प्रस्ताव

khabargangakinareki

जटिल सर्जरी के लिए रीजन का नोडल सेंटर बन गया है एम्स! उत्तराखंड ही नहीं उत्तरप्रदेश, दिल्ली से भी शल्य चिकित्सा के लिए आ रहे मरीज संस्थान के शल्य चिकित्सा विभाग ने 100 जटिलतम सर्जरी से मरीजों को दिया जीवनदान।

khabargangakinareki

Leave a Comment