Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रधान व प्रमुख पदों तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण पर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर सुनी आपत्तियां – टिहरी गढ़वाल”

दिनांक 16 जून 2025, सोमवार जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रधान व प्रमुख पदों तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण पर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई की गई।

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर है, पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रस्तावों के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले से आपत्ति दर्ज कराई गई है, जिसके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

डीपीआरओ एम एम खान ने बताया कि अभी तक उत्तरप्रदेश की नियमावली लागू थी, इस बार उत्तराखंड नियमावली के अनुसार अनुपादिक आधार, कुल जनसंख्या और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है ।

वहीं उन्होंने कहा कि कुछ आपत्तियां महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर प्राप्त हुई है और कुछ एससी–एसटी और ओबीसी वर्ग के आरक्षण पर प्राप्त हुई है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, पंचायती राज कार्यालय से अधिकारी, कर्मचारी एवं नौ विकास खंड से आपत्ति दर्ज करने आए लोग उपस्थित रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-सोमवार को भी बंद रहेंगे इस जनपद के स्कूल।

khabargangakinareki

यहाँ अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस व राजस्व पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:- बधाई मांगने वाला किन्नर शोशल मीडिया में छाया, बताया जा रहा शादी शुदा बच्चों वाला। पुलिस जुटी जांच में।

khabargangakinareki

Leave a Comment