Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

युवा कलाकार सूर्यांश राणा ने भजन गायन में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा और पुरुस्कार से नवाजे गये। इसका श्रेय माता पिता व गुरुजी नवीन वेगाना को दिया।

स्थान। नैनीताल।

युवा कलाकार सूर्यांश राणा ने भजन गायन में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा और पुरुस्कार से नवाजे गये। इसका श्रेय माता पिता व गुरुजी नवीन वेगाना को दिया।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के भजन गायक सूर्यांश राणा ने विश्व विख्यात कवि शेर दा अनपढ़ कला एवं साहित्य समिति के तत्वावधान में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा और पुरुस्कार से नवाजे गए जिससे उन्होंने नैनीताल का ही नही जनपद समेत उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया । उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र वासियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस उपलब्धि को अपने माता पिता के साथ साथ गई गुरुजी नवीन बेगाना का आशीर्वाद बताया। यहाँ बता दे ।“सुर वंदिता भजन प्रतियोगिता” आयोजित की गई थी।जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 60 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सूर्यांश राणा ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति, सधे हुए सुरों और संगीत की परिपक्व समझ से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
उल्लेखनीय है कि सूर्यांश राणा पिछले कई वर्षों से शास्त्रीय एवं भजन गायन की विभिन्न प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता प्राप्त करते आ रहे हैं।
इससे पूर्व वे आगरा में आयोजित “निनाद प्रतियोगिता” में भी पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि पिता दिनेश राणा एवं माता निधि राणा के निरंतर सहयोग, साथ ही गुरु नवीन बैगाना के कुशल एवं मार्गदर्शक निर्देशन का परिणाम है।
सूर्यांश राणा की इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है तथा संगीत प्रेमियों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related posts

ब्रेकिंगः-प्रवीण राणा द्वारा दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को एम्स पहुंचकर चमोली हादसे में घायल लोगों का जाना हाल-चाल।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-श्रीराम तपस्थली ब्रह्मपुरी सनकादिक पीठ में गौरक्षकों का किया गया सम्मान।

khabargangakinareki

Leave a Comment