Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० धोपड़धार* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

जिलाधिकारी  टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 27 अक्टुबर 2023 को  भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० धोपड़धार* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित लगभग 342 व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-आपदा, आपदा के प्रकार भूकम्प, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि सहित आपदा पूर्व-दौरान-पश्चात की जानकारी दी गयी।

खोज बचाव उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार/CPR की जानकारी के साथ राज्य व जनपद आपातकालीन केंद्र के टोलफ्री नम्बरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह राणा द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।

-जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।

Related posts

ब्रेकिंगः-राज्यपाल ने परिवार संग माँ नैना देवी मंदिर में माँ के दर्शन कर गुरुद्वारा में माथा टेका साथ ही देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

khabargangakinareki

जटिल सर्जरी के लिए रीजन का नोडल सेंटर बन गया है एम्स! उत्तराखंड ही नहीं उत्तरप्रदेश, दिल्ली से भी शल्य चिकित्सा के लिए आ रहे मरीज संस्थान के शल्य चिकित्सा विभाग ने 100 जटिलतम सर्जरी से मरीजों को दिया जीवनदान।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर द्वारा वार्ड संख्या 06 बखरियाणा (पुलिस लाइन)को घोषित किया आत्मनिर्भर

khabargangakinareki

Leave a Comment