Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

जनपद टिहरी में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविरों का आयोजन।

जनपद टिहरी में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविरों का आयोजन”

आज शुक्रवार को जनपद टिहरी गढ़वाल में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा” अभियान के अंतर्गत तीन स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया गया।

पहला शिविर विकासखंड जाखणीधार के गराकोट खेल मैदान, लम्बडीधार में आयोजित किया गया। दूसरा शिविर तहसील पावकी देवी, विकासखंड नरेंद्रनगर की न्याय पंचायत रणाकोट में प्रभागीय वनाधिकारी दिगंत नायक की अध्यक्षता में तथा तीसरा शिविर तहसील टिहरी, विकासखंड थौलधार की न्याय पंचायत रामगांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज काण्डीखाल में परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

शिविर में विभिन्न मांगकर्ताओं एवं शिकायतकर्ताओं द्वारा अपनी समस्याएं एवं मांग पत्र प्रस्तुत किए गए। इन शिविरों में कुल 939 नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

शिविरों के दौरान 102 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 27 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों द्वारा 41 प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए गए तथा 167 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

आयोजित शिविर में क्षेत्रीय जनता सहित सभी विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

Related posts

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को जनपद टिहरी गढ़वाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया पहला व्यवहारिक प्रशिक्षण।

khabargangakinareki

Jio Fiber ने Gopeshwar, Uttarakhand में लॉन्च किया, घरों में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी का वादा किया; जल्द ही अन्य शहरों में विस्तार करने की

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-शीशम झाड़ी मैं श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ का आयोजन के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण जन्म महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया ।

khabargangakinareki

Leave a Comment