Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरदेश विदेश की खबरदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान ऋषिकेश का रक्ताधान चिकित्सा एवं रक्तकोष विभाग में राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस (1 अक्टूबर) को मनाया जाएगा।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान ऋषिकेश का रक्ताधान चिकित्सा एवं रक्तकोष विभाग में राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस (1 अक्टूबर) को मनाया जाएगा।
बताया गया है कि यह दिवस प्रत्येक वर्ष स्वैच्छिक रक्तदाताओं के सम्मान में रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

एम्स ऋषिकेश हरवर्ष इस दिवस को विशेषरूप से मनाता है।

संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने बताया कि यह दिवस डॉ. जय गोपाल जॉली जी द्वारा रक्तदान तथा रक्त के आधान से जुड़े कार्यों में अतुलनीय योगदान देने के लिए उनके जन्म दिन के उपलक्ष्य में (1 अक्टूबर) को मनाया जाता है।

इस वर्ष भारत सरकार के आयुष्मान भव: कार्यक्रम में रक्तदान से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित किया गया है।

रक्ताधान विभाग, एम्स इस दिन को आयुष्मान भव: तथा स्वच्छ्ता की विचारधारा के साथ मनाएगा।

संस्थान की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. गीता नेगी ने बताया कि इस दिवस पर विभाग के विभिन्न क्लीनिकों का शुभारंभ किया जाएगा।

जिनमें रक्तदाता स्वस्थ्य क्लिनिक, एंटीनेटल आरएच क्लिनिक एवं रक्तदाता नोटिफिकेशन क्लिनिक प्रमुख रूप से शामिल हैं।

जिनका उद्घाटन विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया जाएगा, बताया गया है कि माह सितम्बर तक 2 लाख यूनिट दिए जाने का भी सेलिब्रेशन किया जाएगा।

संस्थान के फैकल्टी सदस्य डॉ. दलजीत कौर व डॉ. आशीष जैन ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर प्रेरित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होते हैं तथा इन कार्यक्रमों के आयोजन से जनमानस में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

Related posts

Uttarakhand: सरकार का बड़ा तोहफा… राजस्व परिषद में 58 पटवारी बने Naib Tehsildars, नए तैनाती स्थल पर भेजा गया

khabargangakinareki

भव्य राम बारात के साथ हुआ रामलीला के चतुर्थ दिवस का मंचन, स्वयंवर और वनवास प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-एम्स अब ड्रोन से पहुंचाएगा जरूरतमंदों तक दवा बृहस्पतिवार को ऋषिकेश से टिहरी के लिए किया गया ड्रोन का सफल ट्रायल

khabargangakinareki

Leave a Comment