Khabar Ganga Kinare Ki
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरदेश विदेश की खबरदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

Breaking:-प्रथम वर्ष बैच २०२२ के विद्याथियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता की मेधावी टीम को संस्थान की कार्यकारी निदेशक और डीन एकेडेमिक ने संयुक्तरूप से किया पुरस्कृत।

शरीर रचना विज्ञान को मेडिकल और क्लिनिकल स्तर पर समझने के लिए एम्स ऋषिकेश के एनाटाॅमी विभाग द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रथम वर्ष बैच २०२२ के विद्याथियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता की मेधावी टीम को संस्थान की कार्यकारी निदेशक और डीन एकेडेमिक ने संयुक्तरूप से पुरस्कृत किया।

एनाटाॅमी विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई में शरीर रचना विज्ञान का विशेष महत्व है।

यह विषय चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि क्विज के आयोजन से विद्यार्थिंयों को सीखने का अवसर प्राप्त होता है और इससे बौद्धिक ज्ञान बढ़ने के साथ-साथ हमारी स्किल्स भी विकसित होती है।

इससे पूर्व विभाग के सभा कक्ष में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के दौरान क्विज के 4 अलग-अलग राउंड संपन्न हुए। क्विज मास्टर और विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. गीतांजली खोरवाल ने प्रतियोगिता में समन्वयक की भूमिका निभाई।

क्विज प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए एनाटाॅमी के विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रिजेन्द्र सिंह ने बताया कि क्विज में टीम बी विजेता घोषित की गयी। जिसमें विशाल चौधरी, राहुल सुन्दा और शिवांशु को टीम सदस्यों के तौर पर पुरस्कृत किया गया।

उन्होने बताया कि प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए ही एक अतिरिक्त एम.सी.क्यू टेस्ट का भी आयोजन किया गया था। इसमें मल्टीपल चोइस प्रश्न शामिल थे।

टेस्ट में छात्र विशाल चौधरी और कु. अमीशा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

क्विज की समन्वयक डाॅ. गीतांजली ने बताया कि क्विज में कुल 4 टीमों ने प्रतिभाग किया।

इससे पूर्व डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी और एनाटाॅमी के विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रिजेन्द्र सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सह-समन्वयक में पूजा भदौरिया और डाॅ. राजीव चौधरी तथा जजेज की भूमिका में प्रो. मुकेश सिंघला और डाॅ. राजीव शामिल रहे।

इस दौरान रेडियोथेरेपी विभाग के हेड प्रो. मनोज गुप्ता, डाॅ. कंचन बिष्ट और कामिनी शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-ऐम्स ऋषिकेश को राज्य सरकार की ओर से कुमाऊं मंडल में सेटेएम्सलाईट सेंटर निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण । एम्स जल्द यहां सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण करेगा शुरू।

khabargangakinareki

बर्फबारी के बाद समुद्रतल से करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित डोडीताल में पहुंचा, साल का पहला सात सदस्यीय ट्रैकिंग दल ।

khabargangakinareki

यहाँ देवभूमि ढोल सागर कलामंच ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर जिला मुख्यालय में रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन। –

khabargangakinareki

Leave a Comment