Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

घास काटने गई महिला गंगा देवी पर जंगली जानवर ने किया हमला मौत।

स्थान। नैनीताल।
घास काटने गई महिला गंगा देवी पर जंगली जानवर ने किया हमला मौत।
विधायक राम सिंह कैड़ा जिनकी माता का गत दिवस निधन हुआ उन्होंने महिला के परिजनों को हिम्मत दिलाते हुए प्रशासन से सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 22 किलोमीटर दूर भीमताल क्षेत्र में वन्यजीव हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ बता दें जनपद नैनीताल में जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। जिसके चलते घास काटने जंगल गई 60 वर्षीय महिला गंगा देवी पर पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जिसकी जानकारी मिलते ही विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा जिनकी माता जी का निधन गत दिवस हुआ है ।
उन्होंने जंगली जानवर द्वारा हमले में मृत गंगा देवी महिला के परिजनों को हिम्मत दिलाते हुए शीघ्र वन विभाग के अधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

यहाँ बता दें महिला का शव जून स्टेट के जंगल में मिला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और स्थानीय मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार 60 वर्ष की गंगा देवी हर रोज की तरह मवेशियों का चारा लाने जून स्टेट से लगे जंगल में गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के साथ गंगा देवी की काफी खोजबीन की, लेकिन रात तक कुछ पता नहीं चला।
जंगल में छानबीन के दौरान आज सुबह घर से 3 किलोमीटर दूर उनका शव मिला।

वन विभाग का कहना है कि इस क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाने के साथ ही गस्त की जाएगी और परिवार को उनके नुकसान पर मुआवजा दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक है, जिस कारण यह घटना सामने आई है। उन्होंने इस आदमखोर वन्यजीव को काबू करने की मांग की है।
हाल में हुई तीन जानलेवा घटनाओं के बाद, जिले के इस पहाड़ी क्षेत्र में वन्यजीवों के खिलाफ दहशत बनी हुई है।

ग्रामीण वासियों ने मांग की है जंगली जानवर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाये साथ ही रोष व्याप्त भी है।

Related posts

लखपति दीदी योजना के क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय स्टीयरिंग समिति की बैठक आयोजित।

khabargangakinareki

डीएम टिहरी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न।

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश में अब उच्च तकनीकी वाले एंडोवेस्कुलर न्यूरोइंटरवेंशन शुरू। एम्स दिल्ली व पीजीआइ चंडीगढ़ की तरह इस संस्थान में भी ब्रेन व स्पाइन की खून की नसों से संबंधित बीमारियों का बिना चीरफाड़ के उपचार।

khabargangakinareki

Leave a Comment