Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंगः-नैनीताल में अमृत सरोवर परियोजना से जुड़े विभागों की बैठक ।

स्थान । नैनीताल ।

नैनीताल में अमृत सरोवर परियोजना से जुड़े विभागों की बैठक हुई।

रिपोर्ट:-  ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचे भारत सरकार के संयुक्त सचिव व अमृत सरोवर परियोजना एवं जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी उपेंद्र चंद्र जोशी ने नैनीताल क्लब में अमृत सरोवर परियोजना से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक ली।

समीक्षा के दौरान जनपद नैनीताल में जल शक्ति अभियान एवं अमृत सरोवर परियोजना के तहत किए गए कार्यों एव जनपद के विभिन्न जल स्रोतों एव नदिया, तालाबों, नाले, नोले, गधेरे आदि की विस्तृत रूप से जानकारी सयुंक्त सचिव श्री जोशी ने ली।
संयुक्त सचिव ने कहा कि भारत सरकार ने इस वर्ष प्रत्येक जनपद को 75-75अमृत सरोवर बनाने के लक्ष्य दिए गये है।

जिसके तहत मेरे द्वारा कई जनपदों का स्थलीय निरीक्षण किया गया है ।

उन्होंने कहा वर्षा के जल को स्टोर करने, तालाबों को विकसित करने के लिए विभाग विशेष प्लानिंग करें।

श्री जोशी ने कहा कि जलाशयो के निर्माण से पहले उस जगह का भली-भांति स्थलीय निरीक्षण,परीक्षण, एव सत्यापन अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा अभी तक कार्य योजना तैयार नहीं की गई है वे तत्काल कार्य योजना बनाना सुनिश्चित करे।

मुख्य विकास अधिकारी डा0संदीप तिवारी ने समीक्षा के दौरान बताया ।
जनपद नैनीताल में अमृत सरोवर एवं जल शक्ति अभियान के तहत 88 स्थान चिन्हित किए गये है।
अधिकांश मे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Related posts

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश में संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया गया।

khabargangakinareki

Uttarakhand Cabinet Meeting Today: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के अध्यक्षता में, उद्योग, राजस्व, वित्त, गृह विभाग से संबंधित प्रस्तावों पर बैठक में चर्चा की जा सकती है।

khabargangakinareki

Leave a Comment