Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, अब नागरीय क्षेत्र में भी सुनी जाएंगे समस्याएं, होगा निदान” “नई टिहरी नगर पालिका में हुआ, जन जन की सरकार शिविर का आयोजन।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, अब नागरीय क्षेत्र में भी सुनी जाएंगे समस्याएं, होगा निदान”

“नई टिहरी नगर पालिका में हुआ, जन जन की सरकार शिविर का आयोजन”

उत्तराखण्ड राज्य सरकार के निर्देश में प्रदेश भर की सभी न्याय पंचायत स्तर पर ‘जन जन की सरकार–जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के सफलता के बाद अब नगर पालिका नगर/ नगर पंचायत क्षेत्रों की समस्याओं के निदान करने हेतु ‘जन जन की सरकार जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किये जा रहे है।

इसी क्रम में आज नगर पालिका परिषद का दूसरा कैंप टिहरी के नगर पालिका परिसर में आयोजित किया गया।

शिविर में उप–जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल स्नेहिल कुंवर, स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, नगर पालिका परिषद टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत उपस्थित रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल लगाये गये और कुल 400 के लगभग लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

मौके पर प्राप्त 9 शिकायतों में से एक का निस्तारण मौके पर किया गया, एवं 30 लोगों को सरकारी की योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

Uttarakhand ने 10 नए निजी विश्वविद्यालयों और तीन Medical Colleges के साथ विस्तार की योजना बनाई है, शिक्षा क्षेत्र में 9000 करोड़ रुपये

khabargangakinareki

राजकीय बी ड़ी पांडे अस्पताल में महानिदेशक स्वास्थ्य उत्तराखंड तृप्ति बहुगुणा ने सी टी स्कैन का शुभारंभ कर जनता को सौंपा।

khabargangakinareki

लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए उत्तरकाशी जिले में मतदान की प्रक्रिया कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्वक।

khabargangakinareki

Leave a Comment